फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   University will release the merit list of degree colleges

RMPSU: अब यूनिवर्सिटी जारी करेगी डिग्री कॉलेजों की मेरिट लिस्ट, कॉलेज में बनेगी एडमिशन के लिए हेल्प डेस्क

Mon, 26 May 2025 03:08 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 26 May 2025 03:08 AM IST
सार

कुलपति प्रो. एनबी सिंह ने बताया कि समर्थ पोर्टल पर वेब पंजीकरण के बाद विश्वविद्यालय परिसर, राजकीय, अनुदानित, स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों की मेरिट लिस्ट विश्वविद्यालय जारी करेगा। इसके बाद ही महाविद्यालय मेरिट के हिसाब विद्यार्थी का प्रवेश ले सकेगें।

विज्ञापन
University will release the merit list of degree colleges
समर्थ पोर्टल संबंधी आईटीएम कॉलेज ऑफ एजूकेशन में कार्यशाला - फोटो : विश्वविद्यालय

विस्तार

वर्ष 2025-26 शैक्षिक सत्र में राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अब स्नातक और परास्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए मेरिट सूची करेगा। पिछले साल तक मेरिट सूची महाविद्यालय स्तर से जारी होती थी।

विज्ञापन


25 मई को विश्वविद्यालय से संबद्ध एटा, कासगंज, अलीगढ़ और हाथरस के महाविद्यालयों में प्रवेश को लेकर समर्थ पोर्टल संबंधी आईटीएम कॉलेज ऑफ एजूकेशन में कार्यशाला हुई। कुलपति प्रो. एनबी सिंह ने बताया कि समर्थ पोर्टल पर वेब पंजीकरण के बाद विश्वविद्यालय परिसर, राजकीय, अनुदानित, स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों की मेरिट लिस्ट विश्वविद्यालय जारी करेगा। इसके बाद ही महाविद्यालय मेरिट के हिसाब विद्यार्थी का प्रवेश ले सकेगें। उन्होंने कहा कि एटा, हाथरस, कासगंज और अलीगढ़ के महाविद्यालयों के प्राचार्य अपने परिसर में प्रवेश संबंधी हेल्प डेस्क स्थापित कर लें।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के समर्थ नोडल अधिकारी प्रो. एसके रावत ने बताया कि महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्धारित सीटों के सापेक्ष शासन के आदेशों में निर्धारित प्रवेश प्रक्रिया सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने कहा कि पहले पंजीकरण के लिए आवेदक का ई-मेल आईडी व मोबाइल नंबर पंजीकृत किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण के लिए ई-मेल आईडी मोबाइल नंबर, फोटो, हस्ताक्षर, अर्हता के प्रमाण पत्रों की जेपीजी/पीडीएफ (10 केबी से 50 केबी) फाइल अपलोड होंगी। पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव वीके सिंह, आईटीएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सचिव दिंकल अग्रवाल, उपकुलसचिव कैलाश बिंद, सहायक कुलसचिव शशांक मालवीय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed