फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   University : student have gave only four answer from ten question

विवि : प्रश्नपत्र में दस में सिर्फ चार प्रश्नों के देने होंगे जवाब

Sun, 10 Jan 2021 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
University : student have gave only four answer from ten question
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध कालेजों मेें पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को वर्तमान सत्र की परीक्षा में बड़ी राहत मिलने वाली है। अब हर प्रश्नपत्र में दस प्रश्नों को शामिल किया जाएगा, जिनमें से सिर्फ चार प्रश्नों को ही हल करना होगा। यह प्रस्ताव औटा ने कुलपति के समक्ष रखा तो छात्र हित में उन्होंने भी सहमति जताई है। औटा अध्यक्ष डॉ. ओमवीर सिंह ने बताया कि दस दिनों के अंदर होने वाली परीक्षा समिति की बैठक में ही इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (औटा) के अध्यक्ष डॉ. ओमवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने परीक्षा के प्रारूप को लेकर कुलपति से चर्चा की है। कुलपति ने औटा के प्रस्ताव पर सहमति जताई है। आगामी दस दिनों के अंदर परीक्षा समिति बैठक कर इस प्रस्ताव पर निर्णय लेगी। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण काल के चलते कुलपति को प्रस्ताव दिया गया कि सभी यूनिटों से दो-दो प्रश्न लेकर प्रश्नपत्र तैयार किया जाए।
विज्ञापन

प्रश्नपत्र में कुल दस प्रश्न दिए जाएं, जिनमें से विद्यार्थियों को केवल चार प्रश्न हल करने के लिए कहा जाए। इससे विद्यार्थी परीक्षा भी दे सकेंगे और कोरोना संक्रमण काल में मानसिक दबाव कम हो जाएगा। बता दें कि विगत वर्षों से परीक्षाएं बहुविकल्पीय, लघु उत्तरीय व दीर्घ उत्तरीय प्र्रश्नों के साथ होती थीं। लेकिन वर्तमान सत्र में छात्र छात्राओं को राहत देने के लिए औटा ने दस में से चार प्रश्नों को हल करने का प्रस्ताव रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed