{"_id":"67d1e317960d75ebdd07837a","slug":"unit-number-10-started-functioning-after-four-days-aligarh-news-c-117-1-sali1021-101014-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: चार दिन बाद चालू हुई 10 नंबर यूनिट, बॉयलर लीक होने के कारण कर दी थी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: चार दिन बाद चालू हुई 10 नंबर यूनिट, बॉयलर लीक होने के कारण कर दी थी बंद
Thu, 13 Mar 2025 01:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:10 AM IST
सार
10 नंबर यूनिट 9 मार्च की रात्रि करीब सवा नौ बजे बॉयलर लीक होने के कारण बंद हो गई थी। 12 मार्च को शाम पौने चार बजे इसे चालू किया गया। देर रात तक इसके लोड पर आने की संभावना है।
विज्ञापन
कासिमपुर पावर हाऊस
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर पावर हाउस की 10 नंबर यूनिट चार दिन बाद 12 मार्च को शाम पौने चार बजे चालू कर दी गई। यूनिट बॉयलर लीक होने के कारण बंद कर दी गई थी।
विज्ञापन
बताते हैं कि 10 नंबर यूनिट 9 मार्च की रात्रि करीब सवा नौ बजे बॉयलर लीक होने के कारण बंद हो गई थी। 12 मार्च को शाम पौने चार बजे इसे चालू किया गया। देर रात तक इसके लोड पर आने की संभावना है। महाप्रबंधक एचके गुप्ता ने बताया कि जो आठ नंबर यूनिट 250 मेगावाट बिजली का उत्पादन करती है, थर्मल बैकिंग और बिजली की कमी होने के कारण उससे केवल 131 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। जो सात नंबर यूनिट 110 मेगावाट बिजली का उत्पादन करती है, उससे केवल 61 मेगावाट बिजली ही पैदा हो रही है।
विज्ञापन