फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Unipol contractor sued the advertising agency operator

यूनिपोल: विज्ञापन कराकर नहीं दिया भुगतान, ठेकेदार ने विज्ञापन एजेंसी संचालक पर कराया मुकदमा

Sun, 09 Jun 2024 11:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 09 Jun 2024 11:09 PM IST
सार

एमकेजी मीडिया संचालक मनोज कुमार गौतम ने कहा कि उनसे उपेंद्र गुप्ता निवासी स्क्वायर टावर व उनकी बेटी  कुछ विज्ञापन कराने के संबंध में मिले। उन्होंने अपनी फर्म गुप्ता एडवरटाइजिंग एंड मार्केटिंग की ओर से कुछ विज्ञापन कराए। जिसके भुगतान 9 लाख 11 हजार रुपये के देने का जिम्मा भी लिया। काम होने के बाद जब भुगतान नहीं किया।

विज्ञापन
Unipol contractor sued the advertising agency operator
कोर्ट का आदेश - फोटो : एएनआई

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के विज्ञापन एजेंसी संचालक उपेंद्र गुप्ता व उनकी बेटी पर विज्ञापन कराने के बाद भुगतान न करने का आरोप लगा है। इस संबंध में नगर निगम के यूनिपोल ठेकेदार एमकेजी मीडिया संचालक ने दोनों पर क्वार्सी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने यह मुकदमा कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया है। जिसकी विवेचना शुरू कर दी है।

विज्ञापन


एमकेजी मीडिया के संचालक मनोज कुमार गौतम की ओर से कहा गया है कि उनसे उपेंद्र गुप्ता निवासी स्क्वायर टावर व उनकी बेटी  कुछ विज्ञापन कराने के संबंध में मिले। उन्होंने अपनी फर्म गुप्ता एडवरटाइजिंग एंड मार्केटिंग की ओर से कुछ विज्ञापन कराए। जिसके भुगतान 9 लाख 11 हजार रुपये के देने का जिम्मा भी लिया। काम होने के बाद जब भुगतान नहीं किया तो उनसे कहा गया। इस पर उन्होंने कुछ चेक दिए। साथ में लिखित में दिया कि वह भुगतान के जिम्मेदार हैं। 
विज्ञापन


बाद में पता चला कि यह फर्म बुलंदशहर के किसी व्यक्ति के नाम से है। इस तरह उनके साथ नौ लाख रुपये की ठगी हुई है। मामले में जब उनके सहयोगी विपिन ने उपेंद्र के घर जाकर रुपये मांगे तो उन्हें धमकाकर भगा दिया। इस मामले में थाना स्तर पर सुनवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर क्वार्सी ने कहा कि विवेचना की जा रही है। उसके आधार पर कार्रवाई तय की जाएगी। वहीं, उपेंद्र गुप्ता ने इस तरह की किसी जानकारी या आरोपों से इंकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed