{"_id":"671f64ffc4d814c8fa0e59cb","slug":"undergraduate-pg-exam-of-raja-mahendra-pratap-singh-university-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय: परीक्षा समिति का निर्णय, स्नातक-परास्नातक की ऐसे होंगी परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय: परीक्षा समिति का निर्णय, स्नातक-परास्नातक की ऐसे होंगी परीक्षाएं
Mon, 28 Oct 2024 03:48 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 28 Oct 2024 03:48 PM IST
सार
सत्र 2024-25 में परास्नातक की पहले सेमेस्टर की परीक्षा लिखित में होगी। तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) ने परास्नातक पहले सेमेस्टर की परीक्षा लिखित में कराने का फैसला लिया है। हालांकि, परास्नातक तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी।
विज्ञापन
सत्र 2024-25 में परास्नातक की पहले सेमेस्टर की परीक्षा लिखित में होगी। तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। ओएमआर शीट पर परीक्षा कराने के लिए विद्यार्थियों ने धरना-प्रदर्शन किया था। कुलपति को बंधक भी बनाया था। इसके बाद परीक्षा समिति ने उनकी परीक्षाएं ओएमआर शीट पर कराने के लिए अपनी सहमति दे दी।
विज्ञापन
विवि के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने बताया कि परास्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी, जिसके लिए दो घंटे का समय होगा। इसी तरह परास्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा लिखित में होगी। लिखित परीक्षा की समयावधि 2:30 घंटे निर्धारित की गई है। हालांकि, ओएमआर शीट पर परीक्षा कराने का विरोध शिक्षक संघ कर रहा है।
विज्ञापन
परीक्षा समिति के सदस्य और शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. हरीश शर्मा ने बताया कि उनका विरोध जारी रहेगा। वह परीक्षा में सहयोग नहीं करेंगे। उधर, विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक की विशेष परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। विशेष परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थी अगर परास्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं, तो उनके लिए अलग से पंजीकरण कराना अनिवार्य कर दिया गया है।