{"_id":"682e365a5fa9245c6a0d1c87","slug":"undergraduate-and-postgraduate-admission-process-begins-aligarh-news-c-112-1-sali1002-101647-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: स्नातक और स्नातकोत्तर की प्रवेश प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: स्नातक और स्नातकोत्तर की प्रवेश प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
कस्बा स्थित श्री राममूर्ति गुप्ता राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 12वीं उर्त्तीण छात्र-छात्राओं के लिए महाविद्यालय में बीए, बीएससी एवं एमए में प्रवेश प्रारंभ हो चुके हैं।
महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. फूल सिंह राजपूत ने बताया कि छात्र-छात्राएं बीए में हिंदी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान एवं गृहविज्ञान विषय लेकर अध्ययन कर सकते हैं। बीएससी में रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान एवं गणित विषय उपलब्ध हैं।
इसी तरह से एमए में हिंदी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान विषय में प्रवेश ले सकते हैं। प्रवेश के लिए इच्छुक छात्र-छात्राएं राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर समर्थ पोर्टल के माध्यम से वेब रजिस्ट्रेशन करा लें। महाविद्यालय से प्रवेश फार्म प्राप्त कर प्रवेश लेना सुनिश्चित करें। समर्थ पोर्टल की वेबसाइट https://rmpssuadm.samarth.edu.in पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसकी अंतिम तिथि 31 जून है।