{"_id":"6924c9568ddf33044f004eda","slug":"uncontrolled-car-hits-divider-and-overturns-one-youth-dies-aligarh-news-c-119-1-sali1001-102209-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, एक युवक की मौत
विज्ञापन
फोटो नं 04 हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की तैयारी करते रामू सिंह के साथ मनोज जादौन
जीटी रोड पर गांव गोपी के पास सोमवार की सुबह एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार तीन युवक घायल हो गए। इनमें से एक की मौत हो गई।
सोमवार की सुबह करीब पांच बजे एक कार एटा से अलीगढ़ की ओर जा रही थी। रास्ते में अकराबाद के गांव गोपी के पास अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई है। हादसे में कार सवार तीन युवक घायल हो गए हैं।
हादसे की जानकारी होने पर थाना पुलिस को मौके पर पहुंच गई। तीनों घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया। कार में कानपुर के गांव अरौला निवासी आदर्श कुमार, राम और एक अज्ञात युवक सवार थे। इसमें एक युवक की मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी बरला गर्वित सिंह का कहना है कि मृतक के नाम पते की जानकारी की जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त कार को थाने में खड़ा करा दिया गया है।