{"_id":"6a3ffe3278c6f245a2030044","slug":"uncontrolled-car-crushed-two-bikes-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Accident: बेकाबू कार ने दो बाइकों को रौंदा, मां-बेटे समेत तीन की मौत, एक गंभीर घायल का चल रहा उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Accident: बेकाबू कार ने दो बाइकों को रौंदा, मां-बेटे समेत तीन की मौत, एक गंभीर घायल का चल रहा उपचार
Sat, 27 Jun 2026 10:17 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 27 Jun 2026 10:17 PM IST
सार
कार सामने से आ रही दो बाइकों को रौंदते हुए 15 मीटर दूर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में चार में से तीन की मौत हो गई और एक गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन
मृतका मां सरोज देवी, बेटा अभिषेक और दशरथ
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हरदुआगंज क्षेत्र के कलाई माइनर के पास 27 जून दोपहर को अतरौली की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को रौंद डाला। इस हादसे में दो बाइकों पर सवार चार लोगों में से तीन की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर दूसरी दिशा में चली गई। कार सामने से आ रही दो बाइकों को रौंदते हुए 15 मीटर दूर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक बाइक पर सवार पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र के गांव मधुपुर निवासी सरोज देवी (55) और उनके पुत्र अभिषेक (19) व दूसरी बाइक पर सवार बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र के गांव धीमरी निवासी दशरथ (62) तथा उनके साथी भानु प्रताप गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने सरोज देवी, अभिषेक और दशरथ को मृत घोषित कर दिया। भानु प्रताप का उपचार जारी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन