फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Uncontrolled bike collided with divider on GT Road

Aligarh Accident: जीटी रोड पर अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, साले की मौत, जीजा घायल, परिवार में छाया मातम

Sun, 10 Aug 2025 09:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 10 Aug 2025 09:38 PM IST
सार

प्रदीप कुमार अपने जीजा लोकेश के साथ बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। नानऊ नहर पुल के पास उनकी बाइक हाईवे के सर्विस रोड पर डिवाइडर से टकरा गई। इससे बाइक चला रहे प्रदीप सहित लोकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। डॉक्टरों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Uncontrolled bike collided with divider on GT Road
मृतक प्रदीप कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अकराबाद स्थित जीटी रोड पर नानऊ नहर के पास 10 अगस्त की दोपहर करीब दो बजे अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इससे बाइक सवार साले की मौत हो गई और जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा है।

विज्ञापन


थाना विजयगढ़ के गांव भटौली निवासी प्रदीप कुमार (32) पुत्र बाबूलाल 10 अगस्त को जिला बुलंदशहर के थाना छतारी के गांव लालगढ़ी निवासी अपने जीजा लोकेश के साथ बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। दोपहर करीब दो बजे नानऊ नहर पुल के पास उनकी बाइक हाईवे के सर्विस रोड पर डिवाइडर से टकरा गई। इससे बाइक चला रहे प्रदीप सहित लोकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास के लोग दौड़कर पास पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


अकराबाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। लोकेश का उपचार चल रहा है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन के अनुसार प्रदीप तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। लक्ष्मी के साथ उनका शादी हुई है, लेकिन संतान नहीं है। पत्नी व भाइयों सहित परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed