फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ultrasound operator trapped in his own trap, Police arrested and sent him to jail

Aligarh News: अपने ही जाल में फंसा अल्ट्रासाउंड संचालक, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Mon, 22 Apr 2024 02:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Mon, 22 Apr 2024 02:43 AM IST
सार

अल्ट्रासाउंड संचालक का दुकान मालिक से विवाद हुआ। दुकान मालिक और उसके पुत्रों को फंसाने के लिए अल्ट्रासाउंड संचालक ने तमंचे से अपने ऊपर गोली चलाई और आरोप दुकान मालिक व उसके बेटों पर लगा दिया।

विज्ञापन
Ultrasound operator trapped in his own trap, Police arrested and sent him to jail
पुलिस ने पकड़ा झूठ - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

विवाद पर दुकान मालिक को फंसाने के लिए अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक ने स्वयं से अपने शरीर पर तमंचे से गोली चलाई और दुकान मालिक व उसके पुत्रों सहित अन्य पर आरोप मढ़ दिया। पुलिस की जांच में उसका झूठ पकड़ में आ गया। इस पर अल्ट्रासाउंड संचालक पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने उसे दबोच लिया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


करवन नदी के समीप किराये की दुकान पर अल्ट्रासाउंड संचालक महेश शर्मा का दुकान मालिक से विवाद चल रहा है। 20 अप्रैल को भी दुकान खाली करने की बात पर महेश शर्मा का दुकान मालिक से विवाद हुआ था। सीओ राजीव द्विवेदी के अनुसार दुकान मालिक और उसके पुत्रों को फंसाने के लिए अल्ट्रासाउंड संचालक ने तमंचे से अपने ऊपर गोली चलाई और आरोप दुकान मालिक व उसके बेटों पर लगा दिया।पुलिस ने तत्काल दुकान मालिक और उसके पुत्र को हिरासत में ले लिया, लेकिन सीसीटीवी फुटेज खंगालने सहित जांच में अल्ट्रासाउंड संचालक की पोल खुल गई।
विज्ञापन


बाद में दुकान मालिक रामजीलाल पुत्र तुलाराम निवासी आईटीआई रोड अलीगढ़ की तहरीर पर महेश शर्मा सहित तीन-चार अज्ञात के विरुद्ध झूठे साक्ष्य देने, जबरन वसूली, जान से मारने की धमकी देने आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed