फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ultrasound and pathology operating without license

अलीगढ़ : बिना लाइसेंस के संचालित हो रहा अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी

Thu, 26 May 2022 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound and pathology operating without license
छेरत स्थित पृथ्वीराज अस्पताल में बिना लाइसेंस के अल्ट्रासाउंड मशीन का संचालित होते मिला। मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों ने लाइसेंस मांगा लेकिन संचालक नहीं दिखा पाए। इसके अलावा नियमों के खिलाफ पैथोलॉजी भी संचालित होते मिली है। इन दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ने नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार वर्मा एवं डिप्टी कलक्टर मोहम्मद जफर ने बुधवार को संयुक्त रूप से पृथ्वीराज अस्पताल में छापेमारी की। इस दौरान उन्हें अस्पताल में बिना लाइसेंस के अल्ट्रासाउंड सेंटर का संचालन होते मिला। यही स्थिति पैथोलॉजी लैब की रही। जिसे किसी आर कुमार के नाम से पंजीकृत बताया गया है। यहां औसतन रोजाना 60-70 खून के नमूनों की जांच की जा रही थी। बुधवार को भी करीब 45 मरीजों की खून की जांच की जा चुकी थी। रजिस्टर में इसका लेखा - जोखा मिला है। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति की शिकायत पर अस्पताल में छापेमारी की कार्रवाई की गई है। अस्पताल में मिली अनियमिताओं में सुधार के निर्देश दिए गए हैं। छापेमारी के बाद जांच रिपोर्ट डीएम व सीएमओ को भेजी जा रही है। इसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed