{"_id":"6a18acd32ed2b7d8340791f8","slug":"two-youths-drowned-while-bathing-in-ganga-canal-one-was-rescued-aligarh-news-c-117-1-sali1021-102000-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: गंगनहर में नहा रहे दो युवक डूबे, एक को बाहर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: गंगनहर में नहा रहे दो युवक डूबे, एक को बाहर निकाला
विज्ञापन
गंग नहर में डूबे युवक को खोजते गोताखोर। संवाद
- फोटो : samvad
कासिमपुर पावरहाउस के पास से बह रही गंगनहर के पुल के पास दोपहर के समय नहर में नहा रहे पांच युवकों में से दो युवक डूब गए। युवकों के डूबने पर साथी युवकों ने शोर मचाया तो मौके पर मौजूद गोताखोरों ने एक युवक को पानी से बाहर निकाल लिया। दूसरे युवक का देर शाम तक पता नहीं चल सका। मौके पर पुलिस पहुंच गई और स्थानीय गोताखोरों को तलाश करने के काम पर लगाया।
हाथरस के थाना सासनी के गांव सुसायत कलां निवासी रवि अलीगढ़ में किसी ठेकेदार के यहां बेलदारी करता है। वह मजदूरी के रुपये लेने अलीगढ़ आया था। यहां आने पर उसने अपने दोस्तों सोहेल, सुंदर, गगन व संजय संग गंगनहर में नहाने की योजना बनाई। योजना के अनुसार पांचों लोग दोपहर दो बजे गंगनहर में नहाने के लिए पानी में घुस गए। इसी दौरान रवि और संजय पानी में डूबने लगे तो साथियों ने शोर मचाया। शोर सुनकर स्थानीय गोताखोरों ने छलांग लगाकर संजय को बाहर निकाल लिया लेकिन रवि (18) का पता नहीं लग सका।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसओ जवां धीरज कुमार ने बताया कि क्षेत्रीय गोताखोरों को तलाशी अभियान में लगाया गया है। मुरादाबाद स्थित एसडीआरएफ की टीम को भी सूचना दे दी गई है। देर रात तक मौके पर पहुंचने की उम्मीद है।