फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two women caught stealing mangalsutras from a tempo

Aligarh News: टेंपो में मंगलसूत्र चोरी करते हुए दो महिलाएं पकड़ीं

Mon, 23 Feb 2026 02:05 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Two women caught stealing mangalsutras from a tempo
टप्पल क्षेत्र में पलवल-टप्पल मार्ग पर टेंपो में सफर कर रही महिला का मंगलसूत्र चोरी करते हुए दो महिलाओं को पकड़ लिया। दोनों को पुलिस के हवाला कर दिया।
विज्ञापन


गांव जहानगढ़ निवासी मुखल शनिवार की दोपहर पलवल से टेंपो में टप्पल आ रही थीं। रास्ते में दो अन्य महिलाएं भी उसी टेंपो में बैठ गईं। पीड़िता ने बताया है कि रास्ते में हामिदपुर के पास उसके गले से मंगलसूत्र किसी ने खींच लिया। शोर मचाकर उसने टेंपो रुकवा लिया। पीड़िता भाई बंटी ने ऑटो में बैठी दोनों संदिग्ध महिलाओं से पूछताछ की तो हकीकत सामने आ गई। महिला मौसमी के पास से चोरी में इस्तेमाल होने वाला ब्लेड मिला। दूसरी महिला कृष्णा के पास से मंगलसूत्र मिला। पकड़ी गई महिलाएं पलवल और नूह की निवासी हैं। वर्तमान में रामपुर खुर्द, अमरपुर में रह रही थीं। दोनों को टप्पल थाना पुलिस के हवाला कर दिया। थाना पुलिस ने बताया है कि दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed