{"_id":"6a13f65f26f15d7134066acd","slug":"two-women-caught-stealing-from-jn-medical-college-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: जेएन मेडिकल कॉलेज में चोरी में दो महिलाएं पकड़ीं, तलाशी में मिले नकदी और जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: जेएन मेडिकल कॉलेज में चोरी में दो महिलाएं पकड़ीं, तलाशी में मिले नकदी और जेवर
Mon, 25 May 2026 12:43 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 25 May 2026 12:43 PM IST
सार
मेडिकल में सादे कपड़ों में तैनात सुरक्षा टीम ने निगरानी बढ़ाई और संदिग्ध महिला और उसके साथी महिला को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से नकदी और जेवर बरामद हुए। इसे तीमारदार को वापस सौंप दिया गया।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज परिसर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। 24 मई को मोबाइल चोरी की घटना के बाद अब जेएन मेडिकल कॉलेज परिसर में दो महिलाओं को चोरी के आरोप में पकड़ा गया है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज परिसर में एक तीमारदार का सामान चोरी हो गया था। मामले की सूचना मिलने पर सादे कपड़ों में तैनात सुरक्षा टीम ने निगरानी बढ़ाई और संदिग्ध महिला और उसके साथी महिला को पकड़ लिया।
विज्ञापन
तलाशी लेने पर उनके पास से नकदी और जेवर बरामद हुए। इसे तीमारदार को वापस सौंप दिया गया। सुरक्षा अधिकारियों ने मामले की सूचना पुलिस को भी दे दी है। इससे पहले शनिवार को जेएन मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी-ट्रॉमा सेंटर के बाहर एक युवक मोबाइल चोरी करते पकड़ा गया था।
विज्ञापन