फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two students will get a scholarship of four thousand rupees

AMU: हर साल दो छात्र-छात्राओं को मिलेगी चार हजार रुपये की छात्रवृत्ति, वीसी ने दी अनुमति

Fri, 04 Jul 2025 12:55 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 04 Jul 2025 12:55 PM IST
सार

हाई स्कूल परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर एक छात्र और एक छात्रा को क्रमशः 4 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। यह छात्रवृत्तियां एएमयू के उन स्थायी, अस्थायी और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के बच्चों को प्रदान की जाएगी जिनकी वार्षिक आय छह लाख रुपये से कम है। 

विज्ञापन
Two students will get a scholarship of four thousand rupees
एएमयू - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के भौतिकी विभाग के सेवानिवृत्त प्रोफेसर मो. शुऐब की पत्नी सीमा शुऐब द्वारा दिए गए दो लाख रुपये के दान से विश्वविद्यालय में अशरफ सुलेमान और शहनाज़ शारिक के नाम पर दो नई छात्रवृत्तियां स्थापित की गई हैं। कुलपति ने इन छात्रवृत्तियों को औपचारिक रूप से स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसका क्रियान्वयन शैक्षणिक सत्र 2024-25 से हो गया है।

विज्ञापन


प्रत्येक वर्ष एएमयू द्वारा आयोजित हाई स्कूल परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर एक छात्र और एक छात्रा को क्रमशः 4 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। यह छात्रवृत्तियां एएमयू के उन स्थायी, अस्थायी और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के बच्चों को प्रदान की जाएगी जिनकी वार्षिक आय छह लाख रुपये से कम है। 
विज्ञापन


पात्र छात्रों का नामांकन एएमयू द्वारा संचालित स्कूलों में होना आवश्यक है। छात्रवृत्तियों के लिए आवेदन संबंधित विद्यालयों के प्राचार्य के माध्यम से स्कूल शिक्षा निदेशालय (डीओएसई) के निदेशक को भेजे जाएंगे। आवेदन के साथ अंकपत्र और आय प्रमाणपत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed