{"_id":"68ed6574bbf3c12ecb075942","slug":"two-students-from-amu-were-awarded-the-bharat-ratna-and-became-heads-of-state-aligarh-news-c-2-gur1004-812541-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: एएमयू से पढ़े दो छात्र को मिला भारत रत्न, बने राष्ट्राध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: एएमयू से पढ़े दो छात्र को मिला भारत रत्न, बने राष्ट्राध्यक्ष
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के संस्थापक सर सैयद अहमद खां की जयंती 17 अक्तूबर को मनाई जाएगी। यूनिवर्सिटी के गुलिस्तान-ए-सैयद में सर सैयद डे मनाया जाएगा। इस यूनिवर्सिटी से पढ़े दो छात्रों पूर्व राष्ट्रपति डॉ. जाकिर हुसैन (1963) और खान अब्दुल गफ्फार खान (1983) को भारत रत्न मिल चुका है। पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली खान इसी यूनिवर्सिटी के ही छात्र थे।
यूनिवर्सिटी के गुलिस्तान-ए-सैयद में सर सैयद डे को लेकर पंडाल लगाने का काम तेजी से चल रहा है। मुख्य अतिथि हाईकोर्ट इलाहाबाद के न्यायमूर्ति अब्दुल शाहिद और विशिष्ट अतिथि इसरो के पूर्व चेयरमैन और चाणक्य यूनिवर्सिटी बंगलूरू के चांसलर डॉ. एस. सोमनाथ होंगे। विशेष अतिथि प्रकाशक मिली ऐश्वर्या होंगी।