{"_id":"68282cc3f74c1cd04f094a31","slug":"two-students-beat-up-a-student-at-amu-reservation-counter-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: एएमयू रिजर्वेशन काउंटर पर दो छात्रों ने एक छात्र को पीट कर किया घायल, तहरीर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: एएमयू रिजर्वेशन काउंटर पर दो छात्रों ने एक छात्र को पीट कर किया घायल, तहरीर दी
Sat, 17 May 2025 11:59 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 17 May 2025 11:59 AM IST
सार
छात्र आसिफ अली डिप्लोमा का छात्र है। वह रिजर्वेशन काउंटर पर टिकट बुक करने गया था। आरएम हॉस्टल के दो छात्र कैफ और मेहताब वहां पर आए और आसिफ अली से विवाद करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने आसिफ अली को मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
- फोटो : ANI
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कैंपस स्थित रिजर्वेशन काउंटर पर 16 मई को दो छात्रों ने एक छात्र को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। पीड़ित छात्र ने प्रॉक्टर ऑफिस की मदद से पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी छात्र आसिफ अली डिप्लोमा का छात्र है। 16 मई को दोपहर वह रिजर्वेशन काउंटर पर टिकट बुक करने गया था। प्रॉक्टर ऑफिस के मुताबिक इसी दौरान आरएम हॉस्टल के दो छात्र कैफ और मेहताब वहां पर आए और आसिफ अली से विवाद करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने आसिफ अली को मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
आसिफ अली की मां घरों में टिफिन सप्लाई करके अपने बच्चे को यहां पढ़ाती हैं। प्रॉक्टर ऑफिस के लोगों के मौके पर पहुंचने पर हमलावर भाग गए। प्रॉक्टर प्रो. वसीम अली ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पुलिस को सौंपी गई है।
विज्ञापन