Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two sisters hit by e-rickshaw

Road Accident: घर के बाहर खेल रहीं दो बहनों को ई-रिक्शा ने मारी टक्कर, एक की मौत, चालक भागा

Sat, 08 Nov 2025 08:01 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 08 Nov 2025 08:01 AM IST
सार

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में ई रिक्शों की भरमार है। नाबालिग चालक इन्हें लेकर दौड़ते रहते हैं । जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं ।

विज्ञापन
Two sisters hit by e-rickshaw
बच्ची सारा खान - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के नगला आशिक अली भुजपुरा रोड पर 7 नवंबर को पास के घर के बाहर खेल रहीं दो बच्चियां ई- रिक्शा की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गईं। इनमें एक बच्ची की मृत्यु हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई । इस बीच मौका देखकर ई-रिक्शा चालक भाग गया। 

विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के भुजपुरा पुलिस चौकी के क्षेत्र नगला आशिक रोड निवासी सादाब की दो पुत्रियां 7 नवंबर शाम सारा खान व मुबाइस्लान घर के बाहर खेल रहीं थी। तभी तेज गति से आ रहे ई-रिक्शा ने दोनों बहनों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बच्चियां घायल गईं। इनमें गंभीर रूप से घायल छह वर्षीय बड़ी पुत्री सारा खान को परिजन निजी अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


हादसे के बाद परिजनों  का रो- रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में ई रिक्शों की भरमार है। नाबालिग चालक इन्हें लेकर दौड़ते रहते हैं । जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं । सीओ प्रथम मयंक पाठक ने बताया कि मामले में परिजनों की ओर से देर रात तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed