फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two rewarded criminals were shot in the encounter, two accomplices were also caught

Aligarh News: मुठभेड़ में दो इनामी बदमाशों को गोली लगी, दो साथी भी दबोचे

Thu, 12 Jun 2025 01:41 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Two rewarded criminals were shot in the encounter, two accomplices were also caught
थाना टप्पल क्षेत्र के कृपालपुर कंसेरा अंडरपास के नीचे बुधवार रात पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने उनके दो साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अमृत जैन ने बताया कि एसटीएफ आगरा और थाना टप्पल पुलिस को रात करीब 10:30 बजे सूचना मिली कि कृपालपुर कंसेरा अंडरपास के पास कुछ बदमाश है। पुलिस मौके पर पहुंची तो कार में कुछ संदिग्ध लोगों को देखकर ललकारा। इस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी करते हुए जवाबी फायरिंग की। बदमाशों की ओर से फायरिंग बंद होने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो बदमाश घायल थे, जबकि उनके दो साथी भागने के प्रयास में थे, जिन्हे पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन

अलीगढ़ और मथुरा से इनामी घोषित हैं घायल बदमाश
घायल बदमाशों में से एक टप्पल के गांव नूरपुर का मुस्तकीम उर्फ मोलम दूसरा आजाद निवासी पलवल है। दोनों बदमाश इनामी हैं। आजाद पर मथुरा के रिफइनरी थाना से 25 हजार का इनाम है, जबकि मुस्तकीम अलीगढ़ से 25 हजार का इनामी है। इस पर मथुरा रिफाइनरी थाना से 20 हजार का इनाम है। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। बदमाशों के पैरों में घुटने के नीचे गोली लगी है। मुठभेड़ में उनके जो दो साथी गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें असलम निवासी घाघौट थाना चांदहट पलवल और दूसरा अटोर नगला थाना नंदग्राम गाजियाबाद का रहने वाला अमनपाल है। बदमाशों के कब्जे से एक कार, दो तमंचे, कारतूस, चार एटीएम डेबिट कार्ड, चार मोबाइल, एक स्वाइप मशीन बरामद हई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएम स्वाइप मशीन से करते थे ठगी
उन्होंने बताया बदमाश आगरा, अलीगढ़, हाथरस, फिरोजाबाद, नोएडा, गाजियाबाद आदि स्थानों पर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर उनके एटीएम से रुपये निकाल लेते थे। साथ ही एटीएम स्वाइप मशीन के जरिए भी विभिन्न प्रकार के ठगी जैसे गंभीर अपराध करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed