फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two rewarded criminals killed in police encounter in Aligarh

UP Encounter: अलीगढ़ में पचास-पचास हजार के दो इनामी लुटेरे पुलिस मुठभेड़ में ढेर, एसओजी के दो सिपाही घायल

Sun, 24 May 2026 10:15 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Akash Dubey Updated Sun, 24 May 2026 10:15 PM IST
सार

बदमाशों की फायरिंग में एसओजी सिपाही अंकित पांव में व गौरव बाजू में गोली लगने से घायल हो गया। बदमाशों की एक गोली इंस्पेक्टर हरदुआगंज हरिभान सिंह राठौर के सीने पर भी लगी। मगर बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने के कारण बच गए।

विज्ञापन
Two rewarded criminals killed in police encounter in Aligarh
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेतों में काम कर रहीं महिलाओं से जेवरात लूटकर एक सप्ताह से अलीगढ़ जिले में धमाचौकड़ी मचा रहे दो कुख्यात लुटेरे रजा मोहम्मद व मोमीन 24 मई शाम अतरौली में गोधा रोड पर पुलिस मुठभेड़ में मार दिए गए। दोपहर में इन बदमाशों ने अतरौली में ही एक महिला से कुंडल लूटे थे। इसके बाद शुरू हुई घेराबंदी में मढ़ौली चौकी पर पुलिस चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने एसओ की गाड़ी पर फायर किया। जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश ढेर हो गए। इस दौरान एसओजी के दो सिपाही भी बदमाशों की गोली से घायल हुए हैं।

विज्ञापन


अलीगढ़ जिले के मडराक, गोधा, अतरौली और छर्रा क्षेत्र में 17 व 21 मई को महिलाओं से लूट हुई थी। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी में कैद दोनों बदमाशों की पहचान महिलाओं से कराई तो दोनों पहचान लिए गए। इसके बाद एसएसपी व डीआईजी स्तर से 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। जब टीम ने खोज शुरू की तो इनकी लोकेशन बुलंदशहर आई। जिला पुलिस की टीमें इनकी घेराबंदी में लगी थीं। इसी बीच रविवार को फिर इनके जिले में आने का इनपुट मिला तो पुलिस टीमें सक्रिय हुईं। 
विज्ञापन


घेराबंदी के दौरान पहले सुबह में गोंडा क्षेत्र में खैर पुलिस से इनका आमना-सामना हुआ। मगर उस समय वे पुलिस गाड़ी को टक्कर मारकर और गोली चलाकर भाग गए। इसके बाद दोपहर तीन बजे इन्होंने अतरौली गांव खेड़ा के पास एक महिला से कुंडल लूटे। इस पर अतरौली सर्किल के सभी थानों को अलर्ट किया गया। बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कराई गई। इसी चेकिंग के दौरान शाम 6 बजे दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर गोधा रोड की मढ़ौली चौकी के सामने से गुजरे तो पुलिस के रोकने पर इन्होंने बाइक कच्चे रास्ते पर उतार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इस खबर पर एसओ अतरौली पीछे से पहुंचे तो उनकी गाड़ी पर फायर किया और गाड़ी के ड्राइवर साइड की खिड़की पर गोली लगी। मगर एसओ की गाड़ी ने बदमाशों की बाइक टक्कर मारकर गिरा दी। इसके बाद बदमाश आम के बाग में घुस गए। इसी बीच पीछे से सीओ राजीव द्विवेदी सहित सर्किल के सभी थानों की पुलिस व एसओजी टीम भी पहुंच गई। बाग की घेराबंदी में दोनों ओर से फायरिंग हुई। इसी फायरिंग में इनामी बदमाश हापुड़ सिंभावली रजापुर का रजा मोहम्मद व बुलंदशहर कोतवाली देहात का मोमीन गोली लगने से ढेर हो गए। 

वहीं बदमाशों की फायरिंग में एसओजी सिपाही अंकित पांव में व गौरव बाजू में गोली लगने से घायल हो गया। बदमाशों की एक गोली इंस्पेक्टर हरदुआगंज हरिभान सिंह राठौर के सीने पर भी लगी। मगर बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने के कारण बच गए। आनन-फानन दोनों बदमाशों व घायल सिपाहियों को सीएचसी लाया गया। जहां बदमाश मृत घोषित कर दिए गए। खबर पर डीआईजी प्रभाकर चौधरी, एसएसपी नीरज जादौन, एसपी देहात मनीष मिश्रा, एएसपी संकल्प चौधरी आदि भी घटनास्थल पर पहुंचे। जहां जांच पड़ताल कर टीम की पीठ ठोंकी।

जिले में खेतों में काम करने वाली महिलाओं से लूटपाट करने वाले बदमाशों की पहचान मडराक की घटना में हो गई थी। दोनों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित था। रविवार दोपहर अतरौली में लूट के बाद दोनों घेराबंदी में मुठभेड़ में मारे गए। इसके लिए पूरी टीम बधाई की पात्र है।- नीरज जादौन, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed