{"_id":"66df8d15c2f90e32fc0854cc","slug":"two-people-injured-in-collision-with-school-van-aligarh-news-c-117-1-sali1021-100610-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: स्कूल वैन ने बाइक में मारी टक्कर, दो लोग घायल, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: स्कूल वैन ने बाइक में मारी टक्कर, दो लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
Tue, 10 Sep 2024 05:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Tue, 10 Sep 2024 05:34 AM IST
सार
दिलीप व विजय बाइक पर गांव दशहरा के पास बन रहे प्लांट में काम करने जा रहे थे। वह गांव पोहिना से कुछ आगे निकले तभी सामने से आ रही स्कूल वैन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
9 सितंबर को गांव पोहिना के पास एबीडी पब्लिक स्कूल सुनाना की वैन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। उन्हें अलीगढ़ शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
गांव फरीदपुर निवासी दिलीप पुत्र योगेश व विजय पुत्र बाबूलाल 9 सितंबर की सुबह करीब सात बजे बाइक पर गांव दशहरा के पास बन रहे प्लांट में काम करने जा रहे थे। वह गांव पोहिना से कुछ आगे निकले तभी सामने से आ रही स्कूल वैन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों ने फोन पर सूचना दी तो पुलिस के साथ ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने स्कूल वैन को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन