फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two people, including a pregnant woman, killed and five injured in a car-tempo collision

Aligarh News: कार-टेंपो भिड़ंत में गर्भवती सहित दो की मौत, पांच घायल

Mon, 13 Apr 2026 02:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Two people, including a pregnant woman, killed and five injured in a car-tempo collision
हादसे में क्षतिग्रस्त टेंपो - फोटो : samvad
क्षेत्र के अलीगढ़-मुरादाबाद हाइवे पर सुमेरा पुलिया पर रविवार की शाम कार और टेंपो की आमने-सामने की भिड़ंत में गर्भवती शाइस्ता (27) और टेंपो चालक रहीस (46) की मौत हो गई। पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया है। इनमें मृत महिला सहित चार लोग एक ही परिवार के हैं।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने बताया कि जवां के गांव रिगसपुरी निवासी टेंपो चालक रहीस (46) पुत्र रघुवीर अलीगढ़ से अपने टेंपो में छह सवारियों को बैठाकर जवां की तरफ जा रहा था। शाम करीब 7:00 बजे कस्बा के निकट सुमेरा पुलिया पर टेंपो रांग साइड आ गया, जिससे छतारी की तरफ से तेज रफ्तार अर्टिगा कार से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। वाहनों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सवारियों में चीख-पुकार मचने लगी। राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी और घायलों को टेंपो से निकाला। इस दौरान टेंपो चालक रहीस ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गांव बरौली निवासी महिला शाइस्ता (27) पत्नी फैजल गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल शाइस्ता ने जेेएन मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार हादसे में गांव बरौली की मृतक शाइस्ता के पति फैजल पुत्र गुलफार, गुलफार की पत्नी अफसाना व बेटी अनस तथा गोधा के गांव सुनामई निवासी महिला मीना और टप्पल थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर निवासी फारूख की बेटी कमरुल घायल हुए हैं। दुर्घटना की खबर पाकर बरौली, रिगसपुरी, सुनामई और नूरपुर में मातम छा गया। सूचना पाकर मृतकों और घायलों के परिवारीजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


कस्बा जवां के पास सुमेरा पुलिया पर ऑटो रिक्शा और कार की टक्कर में ऑटो चालक और एक महिला की मृत्यु हुई है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सर्वम सिंह, सीओ नगर तृतीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed