फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two people died when Max overturned while returning from a funeral

Aligarh Road Accident: अंतिम संस्कार से लौटते समय मैक्स पलटने से दाे की मौत, 11 घायल

Fri, 28 Mar 2025 09:49 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 28 Mar 2025 09:49 PM IST
सार

यूपी के अलीगढ़ में बड़ा हादसा हो गया। अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे लोगों में से दो लोगों की मौत हो गई और 11 घायल हो गए। ये सभी मैक्स में सवार होकर आ रहे थे। मैक्स अनियंत्रित होकर पलट गई।

विज्ञापन
Two people died when Max overturned while returning from a funeral
मृतक कल्याण सिंह और मुरारी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

20 मार्च की शाम करीब पांच बजे भीकनपुर-बूढागांव मार्ग पर खुलावली मोड़ के पास एक मैक्स गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मैक्स सवार 13 लोग घायल हो गए, जिनमें दो की इलाज के दौरान मौत हो गई है। यह सभी सांकरा में एक अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे।

विज्ञापन


छर्रा क्षेत्र के गांव खुलावली के मजरा नगला भीमसेन निवासी बंटी कुमार की मां पुष्पा देवी का 27 मार्च की रात निधन हो गया था। 28 मार्च को सांकरा में गंगा किनारे स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद गांव लौट रहे थे। बताते हैं कि खुलावली मोड़ के पास पहुंचते ही मैक्स गाड़ी का एक्सल टूट गया, जिससे वह पलट गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित निजी चिकित्सालय भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


दो की मौत
दो घायलों कलियान सिंह और मुरारी को हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया था, लेकिन कलियान सिंह ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मुरारी को परिवार वाले छर्रा के ही एक निजी अस्पताल ले गए थे जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में 11 घायल
हादसे में नन्नू सिंह, सर्वेश, दिनेश, निहाल सिंह, दयाराम सिंह, गोवर्धन सिंह, बंटी कुमार, पप्पू सिंह, हरी सिंह, रश्मि देवी निवासीगण नगला भीमसेन और दयाराम निवासी नगला भीम जनपद कासगंज घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed