फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two people died and two were injured in a road accident

Aligarh News: सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, दो घायल

Tue, 28 Jan 2025 01:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Tue, 28 Jan 2025 01:40 AM IST
सार

गांव औरेनी दलपतपुर के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। नरौना 12 नंबर के निकट वाहन ने बाइक में टक्कर मारी। गांव चौमुहां के निकट युवक ट्रॉली से उछलकर सड़क पर गिर गया।

विज्ञापन
Two people died and two were injured in a road accident
सड़क हादसा - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

गांव औरेनी दलपतपुर और नरौना 12 नंबर के समीप अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

विज्ञापन


छर्रा निवासी शाहरुख खां (22) पुत्र अहमद सईद खां तंदूरी रोटी बनाने काम करते थे। 27 जनवरी की शाम वह अपने साले रियाज के साथ बाइक से अपनी बहन के यहां अतरौली जा रहे थे। गांव औरेनी दलपतपुर के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने शाहरुख को मृत घोषित कर दिया। रियाज को गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


वहीं गांव जामुना निवासी दलवीर सिंह (40) पुत्र रामप्रसाद अपने ताऊ की बेटी के यहां गांव सफेदपुरा में भात देने के लिए परिजन सहित ट्रैक्टर ट्रॉली से जा रहे थे। गांव चौमुहां के निकट वह ट्रॉली से उछलकर सड़क पर गिरे, जिससे पहिये के नीचे आ गए और उनकी मौत हो गई। इससे शादी वाले घर में खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर खैर क्षेत्र के गांव चमन नगरिया निवासी राजीव सिंह पुत्र धर्मवीर सिंह बाइक से अतरौली से अपने गांव जा रहे थे। नरौना 12 नंबर के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed