फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two parties clashed over a dispute regarding children

Aligarh News: बच्चों के विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट, मुकदमा दर्ज

Fri, 03 Jan 2025 12:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 03 Jan 2025 12:12 PM IST
सार

गांव धनसारी में शाम के समय दो पक्षों के बच्चों में विवाद हुआ, जिसको लेकर झगड़ा हो गया था। जिसमें एक पक्ष से तीन और दूसरे पक्ष से दो लोगों को चोट आई। घायलों को सीएचसी छर्रा भेजा गया। मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Two parties clashed over a dispute regarding children
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छर्रा के गांव धनसारी में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। मामले में मुकदमा दर्ज हो गया है।

विज्ञापन


धनसारी निवासी फाजमा पत्नी कमरूद्दीन की भतीजा-भतीजे घर के बाहर खेल रही थी। खेल में बच्चों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बच्चों के विवाद के चलते दो पक्षाें में मारपीट हो गई। इसमें फाजमा, दिलशाद, अकरम व फैसल घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा है।
विज्ञापन


छर्रा सीओ महेश कुमार ने बताया कि 2 जनवरी को गांव धनसारी में शाम के समय दो पक्षों के बच्चों में विवाद हुआ, जिसको लेकर झगड़ा हो गया था। जिसमें एक पक्ष से तीन और दूसरे पक्ष से दो लोगों को चोट आई। घायलों को सीएचसी छर्रा भेजा गया। मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed