फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two parties clash over land dispute, two injured

Aligarh News: भूमि के विवाद में दो पक्षों में हुआ झगड़ा, दो घायल

Mon, 30 Mar 2026 02:37 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Two parties clash over land dispute, two injured
घायल युबराज  - फोटो : samvad
खैर । खैर कोतवाली क्षेत्र के गांव धूमरा में रविवार शाम करीब 6 बजे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खैर भेजा गया, जहां उनका उपचार कराया गया।
विज्ञापन

प्रथम पक्ष के युवराज पुत्र मोहरपाल सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि द्वितीय पक्ष के डम्बर सिंह, रतन स्वरूप, गगन और भोला उनके खेत में अवैध रूप से मेड़ डाल रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित का यह भी आरोप है कि आरोपी उनके घर तक पहुंचे और बच्चों व पत्नी के साथ मारपीट की। द्वितीय पक्ष के रतन स्वरूप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उक्त खेत उन्होंने वर्ष 2025 में खरीदा था और वह उसके वैध मालिक हैं। उनका आरोप है कि युवराज आए दिन विवाद करता है। रविवार शाम खेत पर पहुंचकर देवराज ने उनके और उनकी पत्नी सुनीता के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। खैर के क्राइम इंस्पेक्टर रितेश कुमार ने बताया कि मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है। दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त हो चुकी है और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed