फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two parties came face to face during funeral rites in disputed field

Aligarh News: विवादित खेत में अंतिम संस्कार को लेकर आमने-सामने आए दो पक्ष, पुलिस ने समझाया

Mon, 29 Apr 2024 04:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Mon, 29 Apr 2024 04:18 AM IST
सार

परिवार के लोग विवादित खेत में अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी और गोबर के उपले लेकर पहुंचे तो दूसरे पक्ष ने एतराज कर दिया। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण चौकी प्रभारी तत्काल मौके पर पहुंच गए। समझाकर कानूनी रूप से विवादित जगह पर अंतिम संस्कार न करने की सलाह दी।

विज्ञापन
Two parties came face to face during funeral rites in disputed field
पुलिस के समझाने पर विवाद टला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जलाली कस्बे में एक वृद्धा के अंतिम संस्कार के लिए विवादित खेत के चयन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पुलिस के समझाने पर दूसरी जगह वृद्धा का अंतिम संस्कार किया गया।'

विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला अबुल फजल निवासी सुभाष, रतिराम और भोला पुत्रगण सियाराम का कस्बे के ही शानुद्दीन से एक खेत पर मालिकाना हक का मुकदमा चल रहा है। सुभाष का परिवार इस जमीन पर खेती कर काबिज है, जबकि शानुद्दीन पक्ष के पास जमीन संबंधी बैनामा और दाखिल खारिज है। 27 अप्रैल की रात सुभाष की 60 वर्षीय मां भागा देवी का निधन हो गया।
विज्ञापन


28 अप्रैल सुबह परिवार के लोग विवादित खेत में अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी और गोबर के उपले लेकर पहुंचे तो दूसरे पक्ष ने एतराज कर दिया। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण चौकी प्रभारी उमेश चंद्र शर्मा तत्काल मौके पर पहुंच गए। समझाकर कानूनी रूप से विवादित जगह पर अंतिम संस्कार न करने की सलाह दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed