फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two more arrested for robbing goods one crore

एक करोड़ का माल लूटने में दो और गिरफ्तार

Sat, 03 Jul 2021 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Two more arrested for robbing goods one crore
नोएडा से सैमसंग कंपनी के एक करोड़ रुपये के इलेक्ट्रानिक उत्पाद लेकर लखनऊ जा रहे ट्रक को लूटने के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनसे लूटे गए माल में से फ्रिज व वाशिंग मशीन बरामद हुए हैं। बता दें कि इस लूट का खुलासा एटा पुलिस ने करते हुए पिछले दिनों तीन बदमाश पकड़े थे, पुलिस ने उन्हें रिमांड पर लिया था। उनसे पूछताछ में मिली जानकारी के बाद ये गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन

वाकया आठ अप्रैल का है, जब सैमसंग कंपनी के फ्रिज, वाशिंग मशीन व ओवन से भरे ट्रक गढ़िया रंगीन (शाहजहांपुर) के सिमरा-डिबौरा निवासी अवनीश कुमार नोएडा से लखनऊ के लिए लेकर चला। ट्रक में करीब एक करोड़ कीमत का माल था। रास्ते में ही बदमाश उसमें सवार हो गए और हाईवे बाईपास पर कोतवाली क्षेत्र में चालक को फेंककर ट्रक लूट ले गए। बाद में खाली ट्रक लावारिस अवस्था में बदायूं में मिला था। 20 जून को एटा के जैथरा पुलिस ने एटा के ही सुकटी खेड़ा निवासी सुनील कुमार, विनीत कुमार व ग्राम जवाहर नगर निवासी राजू उर्फ राजीव को गिरफ्तार घटना का खुलासा किया था। उनसे 11 फ्रिज, नौ वाशिंग मशीन बरामद किए थे। आरोपियों ने स्वीकारा था कि ढाबों पर वाहनों की रेकी के बाद वारदात को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि पिछले दिनों कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को रिमांड पर लिया था। पूछताछ के आधार पर मिली जानकारी के बाद इस मामले में एटा के थाना जैथरा के मरहेया निवासी रवि सिंह व फर्रुखाबाद के थाना मेरापुर क्षेत्र के रसूलपुर निवासी दिनेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे तीन फ्रिज व दो वाशिंग मशीन बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये अपराधी भी किए गए गिरफ्तार
अलीगढ़। जिला पुलिस के गिरफ्तारी अभियान के तहत सिविल लाइंस पुलिस ने हमले की घटना के वांछित आफाक निवासी टीचर्स कालोनी अलवाइन अपार्टमेंट क्वार्सी को बाइक सहित पकड़ा है। मडराक पुलिस ने ऑपरेशन 420 के तहत ठगी के जरिये धन कमाने के आरोपी रवि मोहन निवासी नौरंगाबाद गांधीपार्क को दबोचा है। क्वार्सी पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित इमरान निवासी मानिक चौक को गिरफ्तार किया है।
सीसीटीवी की बैटरी चुराई, दबोचा गया
अलीगढ़। सिविल लाइंस इलाके में तस्वीर महल व कलेक्ट्रेट चौराहे पर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों की 12 बैटरी बृहस्पतिवार रात चोरी कर ली गईं। इस मामले में सुपरवाइजर सुभाष चंद्र की ओर से पुलिस को लिखित सूचना दी गई। इस पर सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने गुफरान निवासी पटवारी नगला को दबोच लिया गया। उसने बैटरी व घटना में प्रयुक्त ऑटो बरामद कराया है। उसने अपने साथियों संग बैटरी चोरी करना स्वीकारा है। उसके साथियों को तलाशा जा रहा है।

सीसीटीवी ने पकड़वाया एक और चोरी का वाहन
अलीगढ़। शहर में लगे सीसीटीवी की मदद से लगातार चोरी के वाहन पकड़े जा रहे हैं। इसी क्रम में इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर के पीआईए सिस्टम को चोरी के वाहन की सूचना प्राप्त हुई। इस सूचना पर तत्काल क्वार्सी चौराहे पर यातायात पुलिस की मदद से यह वाहन पकड़वाया गया और थाने में सुपुर्द किया गया। जांच के अनुसार यह वाहन सिविल लाइंस से चोरी किया गया था। बता दें कि इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर एसएसपी के निर्देश पर लगातार चोरी के वाहनों का डाटा फीड किया जा रहा है। इसी क्रम में यह वाहन पकड़े जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed