फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   two men die from corona, 40 get positive

कोरोना से दो की मौत, 40 लोग संक्रमित मिले

Wed, 14 Apr 2021 01:17 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
two men die from corona, 40 get positive
गांधी पार्क बस स्टैंड पर कोविड़ की जांच कराते यात्री। - फोटो : CITY OFFICE
कोरोना वायरस से मंगलवार को दो मरीजों की मौत हो गई है। जबकि 40 लोग संक्रमित हुए हैं। स्वस्थ होने पर 33 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 279 हो गई है।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में भर्ती दो मरीजों की मृत्यु हो गई है। इसमें 42 वर्षीय व्यक्ति दोदपुर का रहने वाला था। वह अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के बड़े अधिकारी के रिश्तेदार था।
विज्ञापन

दूसरी मौत बन्नादेवी थाना क्षेत्र के 62 वर्षीय व्यक्ति की हुई है। दो व्यक्तियों की मौत की पुष्टि सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने की। जेएन मेडिकल कॉलेज, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में 40 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमितों को बुधवार को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। साथ ही परिवार एवं संपर्क में आए लोगों का नमूना लिया जाएगा। नगर निगम द्वारा संक्रमित मरीजों के घर एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ किया जाएगा। संक्रमित मरीजों में चार इगलास के बिचोला, दो जयगंज, दो स्वर्ण जयंती नगर स्थित कावेरी रॉयल अपार्टमेंट के हैं।
आपातकालीन व्यवस्था को किया जा रहा दुरुस्त
कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए आपातकालीन व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। जेएन मेडिकल कॉलेज में 40 बेड, पंडित दीनदयाल अस्पताल में 310 बेड एवं अतरौली में 40 बेड पर सेंट्रल लाइन से ऑक्सीजन सप्लाई की सुविधा उपलब्ध है।
सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी का कहना है कि ऑक्सीजन की कमी नहीं है। इसके अतिरिक्त दीनदयाल में 47 और अतरौली में तीन वेंटिलेटर उपलब्ध हैं। जेएन मेडिकल कॉलेज में 26 वेंटिलेटर हैं। उन्होंने कहा कि एसजेडी मेमोरियल हॉस्पिटल, मिथराज एवं वरुण ट्रॉमा सेंटर में आईसीयू व्यवस्था है। जरूरत पड़ने पर आईएमए के डॉक्टरों से सहयोग लिया जाएगा।
दो हजार बेड तैयार करने के प्रयास शुरू
जनपद में कोरोना से संक्रमित मरीजों को भर्ती करने के लिए दो हजार बेड तैयार करने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि दीनदयाल में 310 बेड है, जिसे बढ़ाकर 385 या 390 तक किया जाएगा। अतरौली के 100 बेड अस्पताल को 200 बेड कर दिया जाएगा। छेरत में 300 एवं एसीएन में 200 बेड की क्षमता है। साई हॉस्पिटल में 200, जीवन ज्योति आयुर्वेदिक अस्पताल में 100 और मंगलायतन में 150 बेड तैयार करने की योजना है।

सीडीओ पहुंचे दीनदयाल
मुख्य विकास अधिकारी अंकित खंडेलवाल ने पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय पहुंचकर अधिकारियों के साथ बैठक की। कुछ कार्यों का बंटवारा भी किया गया ताकि संक्रमित मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सके। सीएमएस डॉ. एबी सिंह, डॉ. बाल किशन, डॉ. जगमोहन शर्मा एवं डॉ. एसके वार्ष्णेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed