फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two meat traders are going to the factory, firing, serious injury

फैक्टरी जा रहे दो मीट कारोबारियों फायरिंग, गंभीर जख्मी

Fri, 11 Sep 2020 02:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
Two meat traders are going to the factory, firing, serious injury
घायल अशरफ। - फोटो : CITY OFFICE
जिले के नामचीन मीट निर्यातक हाजी जहीर के रिश्ते के भांजे व नाती पर बृहस्पतिवार दोपहर मीट फैक्टरी जाते समय हमला हो गया। इन कार सवार मीट कारोबारियों पर बोलेरो सवारों ने फायरिंग और पथराव किया। गोली लगने से जख्मी दोनों कारोबारियों ने कार को दौड़ाकर किसी तरह अपनी जान बचाई। बाद में फैक्टरी से पहले स्थित गांव के लोगों से मदद मांगी। यह देख हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। हालांकि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं लेकिन साइड देने को लेकर विवाद का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

देहली गेट तुर्कमान गेट निवासी हाजी जहीर शहर के बड़े मीट निर्यातकों में शुमार हैं और उनका बन्नादेवी क्षेत्र में ऊदला इलियासपुर में ‘अपना अलहम्द’ के नाम से कारखाना है। उसी कारखाने पर उनके रिश्ते के भांजे व नाती फराज पुत्र नौशाद निवासी बाबरी मंडी व अशरफ पुत्र मोहम्मद शरीफ निवासी सराय मिया अपनी आई-टेन कार से जा रहे थे। ये दोनों भी मीट कारोबार से जुड़े हैं। कार को अशरफ चला रहा था। दोपहर करीब 12 बजे वे जैसे ही ऊदला रोड पर पहुंचे, तभी बोलेरो सवारों ने अचानक उन पर फायरिंग कर दी। इसके बाद ओवरटेक कर आइटेन कार के आगे अपनी गाड़ी लगा दी। उन्होंने गाड़ी से उतरकर मीट कारोबारियों से मारपीट की और उन पर पत्थर भी फेंके।
विज्ञापन

अशरफ व फराज ने विरोध किया तो बोलेरो सवारों ने फायरिंग कर दी। इस हमले में अशरफ के बाजू और फराज के गले के पास गोली लगी। स्वयं को घिरता देख दोनों जख्मी हालत में गाड़ी लेकर तेजी से फैक्टरी की ओर भागे, जहां गांव ऊदला में लोगों से मदद मांगी। इस पर पीछे से आते हमलावर भाग गए। खबर पर पुलिस व परिजन भी पहुंच गए। आनन फानन दोनों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां उनकी हालत गंभीर है। इस घटना को लेकर किसी तरह की रंजिश सामने नहीं आई है। पुलिस ओवरटेकिंग व रंजिश आदि बिंदु पर जांच कर रही है। सीओ द्वितीय राघवेंद्र सिंह के अनुसार अभी कारण स्पष्ट नहीं है। सीसीटीवी की मदद से हमलावरों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। मुकदमा आदि की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी देखे हैं, जिसमें हमलावरों की बोलेरो पुलिस को नजर आ गई।

घायल फराज।

घायल फराज।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed