{"_id":"6004939c8ebc3e34062443f0","slug":"two-man-died-in-road-accident-jawan-news-ali2540135169","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से कार सवार दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से कार सवार दो लोगों की मौत
विज्ञापन
अलीगढ़ के जवां थाना क्षेत्र के पिलौन मोड़ पर ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : JAWAN
थाना क्षेत्र के पिलौन मोड़ पर ट्रक ने एक कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को निजी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां दो लोगों ने दम तोड़ दिया। तीन घायलों का इलाज चल रहा है।
शीशपाल सिंह पुत्र विसंभर सिंह निवासी मोहल्ला लोव राजूतान जहांगीराबाद बुलंदशहर के अनुसार वह लोग शनिवार को दिन में अपनी कार से जहांगीराबाद से अलीगढ़ जा रहे थे। पिलौन मोड़ के पास जवां की ओर से आ रहे राख लदे ट्रक ने सामने से कार में टक्कर मार दी। हादसे में चालक प्रमोद कुमार, हर्ष कुमार उर्फ गोपाल निवासी चौरेणा व कंचन पत्नी हर्ष कुमार, बालकिशन पुत्र घनश्याम सिंह, चंद्रवती देवी पत्नी बालकिशन निवासी सूरतगढ़ उर्फ लोधई थाना अनूपशहर जिला बुलंदशहर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा होते ही मची चीखपुकार पर राहगीरों के अलावा ग्रामीण भागकर पास पहुंचे। सूचना दी तो पुलिस भी पहुंच गई। कुछ घायल निजी ट्रामा सेंटर और कुछ जेएन मेडिकल कॉलेज भेजे गए। सूचना पर परिवार वाले भी पहुंच गए। इलाज के दौरान 45 वर्षीय प्रमोद कुमार व 34 वर्षीय हर्ष कुमार उर्फ गोपाल निवासी चौरेणा बुलंदशहर की मौत हो गई। अन्य घायलों को इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया है। हादसे से मृतकों के परिवार में हाहाकार मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शीशपाल की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई है।