फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   two man caught in molestation charges.

लोधी विहार में युवती संग छेड़खानी, दो शोहदे दबोचे

Tue, 23 Jul 2019 02:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
two man caught in molestation charges.
महानगर के सासनी गेट थाना क्षेत्र की लोधी विहार कालोनी में सोमवार की शाम एक युवती संग छेड़खानी कर रहे दो युवकों को भीड़ ने दबोच लिया। सूचना पर पहुंचे हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने युवकों क ी जमकर धुनाई लगाने के बाद थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। दोनों के खिलाफ कार्यकर्ता नीरज भारद्वाज ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

वाकया शाम करीब सात बजे का है। क्षेत्र की एक युवती बाजार से अपने घर लौट रही थी। तभी भुजपुरा इलाके के रहने वाले संप्रदाय विशेष के दो युवकों ने उसे घेर लिया। युवती ने छेड़खानी का विरोध किया तो वह मारपीट पर उतारू हो गए। यह देख राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गई। भीड़ ने युवकों की जमकर धुनाई की। इसी बीच किसी ने हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को सूचना दे दी। थोड़ी देर में ही कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में वहां पहुंच गए। उन्होंने युवकों की जमकर धुनाई की। इसके बाद दोनों को थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कार्यकर्ता मनोज कुमार ने दोनों के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर सासनी गेट के अनुसार आरोपियों के खिलाफ मिली तहरीर के आधार पर कार्यवाई की जाएगी। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं में महानगर अध्यक्ष अमर कुमार, तरुण उपाध्याय, सनी कुमार, संजू बजाज सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed