फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two laborers of Aldua Meat Factory died in an accident

Aligarh News: अल्दुआ मीट फैक्टरी के दो मजदूरों की दुर्घटना में मौत, गुस्साए लोगों ने ट्रक चालक को पीटा

Fri, 02 Dec 2022 08:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 02 Dec 2022 08:30 AM IST
सार

मूल रूप से छेरत जवां के 55 वर्षीय पूरन व 56 वर्षीय शीशपाल अल्दुआ मीट फैक्टरी में काम करते थे। वे रोजाना की तरह रात में बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। तभी बरौला पुल के पास पीछे से आते ट्रक ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Two laborers of Aldua Meat Factory died in an accident
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महानगर के बन्नादेवी के बरौला पुल के पास बुधवार रात अल्दुआ मीट फैक्टरी के बाइक सवार दो मजदूरों की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर एकत्रित हुई भीड़ ने ट्रक रोककर चालक को दबोच लिया और जमकर पीटा। हालांकि पुलिस ने पहुंचकर उसे बचाया। बाद में दोनों घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जिन्हें बृहस्पतिवार दोपहर मृत घोषित किया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिए हैं।

विज्ञापन


मूल रूप से छेरत जवां के 55 वर्षीय पूरन व 56 वर्षीय शीशपाल अल्दुआ मीट फैक्टरी में काम करते थे। वे रोजाना की तरह रात में बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। तभी बरौला पुल के पास पीछे से आते ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इस दौरान शोरशराबे पर पब्लिक एकत्रित हो गई।
विज्ञापन


दोनों घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज भेजा गया और दुर्घटना के बाद भागते ट्रक चालक को दबोच लिया। उसे जमकर पीटा गया। इसी बीच सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को पब्लिक से छुड़ाकर बचाया। चालक व ट्रक को थाने भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर मजदूरों की पहचान होने पर उनके परिवारों को खबर दी गई। बृहस्पतिवार दोपहर तक दोनों का उपचार चला। मगर दोपहर में पहले पूरन और फिर शीशपाल को मृत घोषित किया गया। इंस्पेक्टर बन्नादेवी के अनुसार दोनों शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिए गए हैं। बाकी गिरफ्तारी मुकदमा आदि की प्रक्रिया भी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed