{"_id":"2c91c44b89cbed4ae3d2b8016d28124f","slug":"two-killed-in-crash-with-llb-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में एलएलबी की छात्रा समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में एलएलबी की छात्रा समेत दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Wed, 02 Dec 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर दौरऊ मोड़ पर मेटाडोर ने स्कूटी सवार छात्रा और बाइक सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी। जिसके चलते स्कूटी सवार छात्रा और बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।
हादसे के बाद मेटाडोर हाईवे पर पलट गई और जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और टोल प्लाजा की टीम ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया।
मंगलवार की दोपहर हाईवे पर दौरऊ मोड़ के पास अलीगढ़ की ओर से स्कूटी सवार एलएलबी की छात्रा बबली (27) पुत्री कन्हैया निवासी मोहल्ला भूड बुलंदशहर अपने घर जा रही थी।
जवां के गांव सुनाना निवासी अशोक शर्मा (20) बाइक से अपनी बहन गीता को ससुराल चंडौंस के गांव जहराना छोड़ने जा रहे थे। जैसे ही यह लोग दौरऊ मोड़ के पास पहुंचे, अलीगढ़ की ओर से तेज गति से आ रही मेटाडोर ने स्कूटी और बाइक सवार दोनों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जिससे स्कूटी सवार एलएलबी की छात्रा बबली, बाइक सवार अशोक शर्मा की मौके पर मौत हो गई, जबकि अशोक की बहन गीता समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर एसआई सुरेेंद्र तेवतिया और टोल प्लाजा मैनेजर पवन चौधरी, बिजेंद्र चौहान अपनी टीम के साथ पहुंच गए।
चारों घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ जिला अस्पताल भेज दिया और पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे मे लेकर मोर्चरी भिजवा दिया । हादसे की खबर पर दोनो परिवारों में कोहराम मच गया ।