फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two groups clashed in satta dispute in Aligarh youth killed

IPL 2020: अलीगढ़ में सट्टा विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, बवाल, आगजनी

Wed, 28 Oct 2020 12:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 28 Oct 2020 12:17 AM IST
सार

  • सासनी गेट के मिश्रित आबादी वाले सराय मिश्र में देर रात हुई घटना, आरोपियों के घर पर बोला हमला
  • आरोपियों के घर में तोड़फोड़, आग लगाने की कोशिश, गाड़ियां फूंकने की कोशिश, एक आरोपी गिरफ्तार
  • देर रात तमाम समर्थक जिला अस्पताल में भी जमा, वहां भी देर रात तक हंगामा जारी

विज्ञापन
Two groups clashed in satta dispute in Aligarh youth killed
जिला अस्पताल में पुलिस और भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सासनीगेट क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले सराय मिस्र में मंगलवार रात सट्टे के विवाद में वाल्मीकि-कोली समाज के युवकों की भिड़ंत में एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद उग्र हुए वाल्मीकि समाज ने जमकर बवाल काटा। एक तरफ आरोपी भाइयों के घरों पर पथराव व तोड़फोड़ कर आग लगाने की कोशिश की और फैक्टरी से बाइकें व स्कूटी निकालकर तोड़फोड़ करते हुए उनको भी फूंकने की कोशिश की। 

विज्ञापन


खबर पर एसएसपी, एसपी सिटी सहित तमाम पुलिस बल पहुंच गया। तब जाकर माहौल सामान्य हुआ। इधर, देर रात जिला अस्पताल में भी जुटी भीड़ हंगामा कर रही थी। वहां अलग पुलिस टीम उन्हें समझाने में लगी थी। वहीं, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


सराय मिस्र गोबर खूंदा में वाल्मीकि व कोली समाज की मिश्रित आबादी रहती है। मंगलवार रात करीब 10 बजे वाल्मीकि समाज व कोली समाज के युवकों में सट्टे के विवाद में झगड़ा हो गया। आरोप है कि वाल्मीकि समाज के 24 वर्षीय शक्ति पुत्र प्रमोद को गोली मार दी। गोली मारने का आरोप कोली समाज के दो भाइयों पर लगा। गोली युवक के सीने में लगी थी। आनन-फानन उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही शक्ति की मौत की खबर उसके मोहल्ले में आई तो लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और आरोपी भाइयों शंकर व वीरपाल के घर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। पास ही हार्डवेयर फैक्टरी में खड़ी स्कूटी व बुलेट बाइक को बाहर खींचकर उसमें तोड़फोड़ करते हुए आग लगाने की कोशिश की गई। घर में पथराव किया और आग लगाने की कोशिश की गई। खबर पर कई थानों का फोर्स व पीएसी मौके पर आ गई। पुलिस के सामने भी लोग घर में घुसकर तोड़फोड़ व पथराव कर रहे थे। 

देररात एसएसपी मुनिराज जी, एसपी सिटी अभिषेक कुमार, सीओ सुदेश गुप्ता समेत फोर्स मौजूद था। फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटाने में लगी थी। पुलिस बल किसी तरह लोगों को रोके था। बार-बार लोग उग्र हो रहे थे। इधर, जिला अस्पताल में भी हंगामे के हालात बने थे। वहां कई थानों का फोर्स मौजूद था। सीओ प्रथम सुदेश गुप्ता ने मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि आपसी विवाद में यह घटना हुई है।


आपसी विवाद में गोली चलने से एक युवक की मौत हो गई है। जिन दो भाइयों पर आरोप है, उनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना स्थल पर हालात नियंत्रित हैं। जांच के बाद ही घटना का मूल कारण पता चल सकेगा। 
- मुनिराज जी एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed