{"_id":"68d061a748436fdf2900ef28","slug":"two-groups-clashed-and-fired-at-each-other-in-harduaganj-aligarh-news-c-2-1-ali1010-794347-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: रंगबाजी में दो गुटों के बीच हरदुआगंज में हुई मारपीट, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: रंगबाजी में दो गुटों के बीच हरदुआगंज में हुई मारपीट, फायरिंग
Mon, 22 Sep 2025 02:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Mon, 22 Sep 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
रविवार देर शाम मोहल्ला दाऊजी के काली माता मंदिर के पीछे शाम करीब साढ़े सात बजे कस्बे के दो युवकों के गुटों में मारपीट और करीब छह-सात राउंड फायरिंग हुई। एक युवक के पैर में गोली लगी है। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए। फायरिंग के बाद 20-22 युवकों के गुट बाइकों से भागते नजर आए।
मारपीट में इसी मोहल्ले का निवासी डेविड पुत्र पुष्पेंद्र उर्फ मास्टर घायल हो गया। उसके सिर और पैर में चोट आई है। परिजन उसे जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए हैं। डेविड ने हरदुआगंज थाना पुलिस को बताया कि पिछले दिनों कस्बे के अपराधी छवि के कुछ युवकों से उसकी कहासुनी हो गई थी। तभी से आरोपी उसे चोट पहुंचाने की तलाश में घूम रहे थे। रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह काली मंदिर के पास गया, जहां आठ-दस युवक पिस्टल व तमंचे लहराते हुए आ गए।
तमंचे और पिस्टल की बट से उसे पीटा। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर गोलियां चलाते हुए भाग निकले। उसके दोस्त आकाश ने बताया कि डेविड के बाएं पैर में गोली लगी है। सूचना पर सीओ अतरौली राजीव द्विवेदी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि मारपीट और फायरिंग एक युवक घायल हुआ है। हमलावरों की तलाश में थाना पुलिस जुटी है।