फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two friends in custody as soon as polygraph report comes

पॉलीग्राफ रिपोर्ट आते ही दो दोस्त हिरासत में

Sat, 13 Feb 2021 01:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Two friends in custody as soon as polygraph report comes
इगलास के कस्बा गोरई के पालीटेक्निक छात्र हेमंत हत्याकांड में पॉलीग्राफ रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने उसके संदिग्ध दो दोस्त हिरासत में ले लिए हैं। संकेत हैं कि शनिवार को पुलिस इस हत्याकांड का खुलासा कर देगी। देर रात तक उनसे थाने में पूछताछ की जा रही थी और हत्या की वजह सामने लाने का प्रयास किया जा रहा था।
विज्ञापन

गोरई निवासी हेमंत की 30 जून 2020 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अगले दिन उसका शव गांव के एक कॉलेज के कैंपस में मिला था। इस मामले में दर्ज हत्या के मुकदमे में तमाम प्रयास के बाद भी पुलिस सही नतीजे पर नहीं पहुंच पाई थी और दो अलग अलग पहलुओं पर जांच करते हुए छह संदिग्ध रडार पर लिए। इन सभी छह का न्यायालय से अनुमति लेकर पॉलीग्राफी परीक्षण सीबीआई मुख्यालय की टीम से कराया। इसकी जांच रिपोर्ट बृहस्पतिवार को पुलिस को मिल गई, जिसके अध्ययन में उसके दो दोस्तों पर शक की सूई गहराई है।
विज्ञापन

उन दोनों दोस्तों से पॉलीग्राफी में जो आठ-आठ सवार पूछे गए, उनके अंतिम पांच-पांच सवालों में वे उलझे हैं और सही जवाब नहीं दिए हैं। इस आधार पर शुक्रवार देर शाम दोनों दोस्तों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। सीओ इगलास मोहसिन खान ने बताया कि काफी तथ्य स्पष्ट हैं। अभी हत्या के कारणों पर जाना बाकी है। संकेत हैं कि शनिवार तक तस्वीर साफ कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गोरई के छात्र की हत्या में पॉलीग्राफी जांच रिपोर्ट के आधार पर दो उसके साथियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। तस्वीर साफ होने पर स्पष्ट किया जाएगा।-मुनिराज जी एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed