{"_id":"6228f91381e88754283f0af7","slug":"two-friends-died-after-being-hit-by-a-train-aligarh-news-ali286776620","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : ट्रेन की चपेट में आने से दो दोस्तों की मौत, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : ट्रेन की चपेट में आने से दो दोस्तों की मौत, हत्या की आशंका
विज्ञापन
सचिन कुमार । फाइल फोटो
- फोटो : CITY OFFICE
महुआ खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित चिरौलिया फाटक के पास मंगलवार रात दो दोस्तों की ट्रेन से कटकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर आरपीएफ सहित थाना पुलिस भी पहुंच गई। मृतक में एक के पिता रेलवे में गेट मैन हैं। पुलिस ने दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिए। वहीं, परिजनों ने बुधवार को हत्या की आशंका जताते हुए कमालपुर रोड पर शवों को रख कर जाम लगाकर हंगामा किया। बाद में लोगों के समझाने के बाद शवों का अंतिम संस्कार किया। परिजनों का कहना है कि दोनों अच्छे दोस्त थे। खाना खाने के बाद घर से घूमने निकले थे। पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में लग गई है।
राहुल (18) पुत्र विजयपाल सिंह निवासी कमालपुर थाना गांधी पार्क सुरेंद्र नगर स्थित एक ग्लू फैक्टरी में काम करता था। पड़ोस में रहने वाला सचिन (18) पुत्र महेश चंद्र दोनों अच्छे दोस्त थे और साथ में काम करते थे। राहुल के पिता विजयपाल सिंह रेलवे में गेट मैन के पद पर तैनात हैं। परिवार में तीन बच्चे हैं। जिनमें राहुल सबसे छोटा था। वहीं सचिन छह भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे दोनों खाना खाने के बाद घर से घूमने के लिए बाहर निकले। दोनों घर से दो किमी दूर चिरौलिया फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए।
मगध एक्सप्रेस की चपेट में आने से दोनों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। हादसे में एक युवक का सिर धड़ से अलग हो गया, वहीं दूसरे के सिर में गंभीर चोट आईं। पुलिस के अनुसार दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रेन के चालक ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। मौके पर आरपीएफ की टीम व महुआ खेड़ा थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने देर रात दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बुधवार को गुस्साए परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव को कमालपुर रोड पर रख हंगामा किया। करीब 15 मिनट तक हंगामा चलता रहा। बाद में पुलिस व क्षेत्रीय लोगों के समझाने पर हंगामा शांत हुआ। मृतकों ने परिजनों का कहना है कि दोनों युवक काफी शांत स्वभाव के थे। एक ही फैक्टरी में काम करते थे। घर से कोई नाराजगी भी नहीं थी। खाना खाने के बाद दोनो घूमने गए थे। परिजनों को उनकी हत्या की आशंका है। वहीं पुलिस इस घटना में आत्महत्या, हत्या सहित अन्य पहलुओं पर काम करने में जुट गई है।

राहुल । फाइल फोटो- फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन