फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two friends died after being crushed by a tractor-trolley

Aligarh: ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर दो दोस्तों की मौत, हंगामा, छह घंटे तक रास्ता जाम, चालक वाहन छोड़कर भागा

Thu, 03 Jul 2025 06:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 03 Jul 2025 06:35 PM IST
सार

मृतकों के परिजन चालक पर रंजिश के चलते युवकों की ट्रैक्टर से कुचल कर हत्या का आरोप भी लगा रहे थे। परिजनों और ग्रामीणों ने अधिकारियों से मांग की कि आरोपी ट्रैक्टर चालक को तत्काल गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
Two friends died after being crushed by a tractor-trolley
मृतक आलोक व बबलू - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अकराबाद के थाना क्षेत्र में नानऊ-छर्रा रोड पर गांव सिकंदरपुर के पास 3 जुलाई की सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर दो दोस्तों की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर रास्ता जाम कर हंगामा किया। करीब छह घंटे बाद एसडीएम व सीओ के चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन


गांव सिकंदरपुर निवासी बबलू (32) और आलोक (20) पुत्र शिशुपाल सिंह आपस में अच्छे दोस्त थे। गांव के लोगों ने बताया कि दोनों दोस्त 3 जुलाई की सुबह समय करीब छह बजे गांव में सड़क किनारे खड़े होकर आपस में बात कर रहे थे। इसी दौरान गांव का ही एक युवक अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भट्ठे पर ईंट लेने जा रहा था। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली जैसे ही सड़क किनारे खड़े युवकों के पास पहुंची तभी अचानक ट्रैक्टर के सामने एक कुत्ता आ गया, जिससे ट्रैक्टर चालक का संतुलन बिगड़ गया और कुत्ते को  रौंदते हुए दोनों युवकों को कुचल दिया।
विज्ञापन


चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भागा
हादसे में बबलू की मौके पर ही मौत हो गई और आलोक गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पड़ोस के तमाम ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए, लोगों को आता देखकर आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने मृतक के साथ घायल आलोक को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया, जहां चिकित्सकों ने आलोक को भी मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर रोष

गांव में एक साथ हुई दो युवकों मौत से आक्रोश पनप गया। परिजन और ग्रामीण जाम लगाकर हंगामा करने लगे। हंगामा सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक चलता रहा। बाद में उपजिलाधिकारी कोल महिमा राजपूत और क्षेत्राधिकारी बरला गर्वित सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से घटना की जानकारी ली। परिजनों ने अधिकारियों को बताया कि  थाना पुलिस की कार्यप्रणाली बेहद असंवेदन पूर्ण थी। पुलिस ने परिजनों से बात तक नहीं की और उन्हें एक गाड़ी में डालकर ले गए हैं। 

रंजिश में कुचलकर हत्या का भी आरोप
मृतकों के परिजन चालक पर रंजिश के चलते युवकों की ट्रैक्टर से कुचल कर हत्या का आरोप भी लगा रहे थे। परिजनों और ग्रामीणों ने अधिकारियों से मांग की कि आरोपी ट्रैक्टर चालक को तत्काल गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। परिजनों को मुआवजा दिलाया जाए। घटना के संबंध में सीओ गर्वित सिंह का कहना है कि दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

बबलू ने चार मासूम बच्चे और पत्नी को बिलखते छोड़ा
मृतक बबलू के भाई अवतार ने बताया है तीन भाइयों में बबलू सबसे बडा था, उसने अपने पीछे पत्नी संतोषी  व और चार बच्चों 12 वर्षीय सोनम, 10 तान्या, तीन वर्षीय गुनगुन और एक वर्षीय भोला को बिलखते छोड़ा है। आलोक अपने पांच भाइयों में चौथे नंबर का और अविवाहित था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed