{"_id":"5f4ead4150bbcf753377b451","slug":"two-died-of-corona-136-infected-including-senior-municipal-officials","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से दो की मौत, नगर निगम के बड़े अधिकारी सहित 136 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से दो की मौत, नगर निगम के बड़े अधिकारी सहित 136 संक्रमित
Wed, 02 Sep 2020 01:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 02 Sep 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
कोरोना वायरस से संक्रमित 70 वर्षीय महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। नगर निगम के एक बड़े अधिकारी सहित 136 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। जनपद में अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या 4603 तक पहुंच गई है। मंगलवार को 117 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। जनपद में वर्तमान में 1410 सक्रिय मरीज है। पिछले पांच महीने में 97599 लोगों की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन
मंगलवार का दिन दुखद रहा। कोरोना वायरस से संक्रमित रफतगंज निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मरीज का उपचार पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में 29 अगस्त से चल रहा था। वह मधुमेह के भी रोगी थे। सुबह करीब 7 बजे उनकी मृत्यु हो गई। सीएमएस डॉ. एबी सिंह हृदय गति रुकने से मौत की आशंका जता रहे हैं। दूसरी मौत एसजेडी हॉस्पिटल में हुई है। ज्ञान सरोवर निवासी 70 वर्षीय महिला का उपचार वहां चल रहा था।
विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में मंगलवार को 136 लोग धनात्मक पाए गए हैं। कुल 2717 नमूनों की जांच हुई थी। संक्रमित लोगों में 69 युवा एवं 49 महिला हैं। संक्रमितों में नगर निगम के एक बड़े अधिकारी भी शामिल हैं। हालांकि, प्रयागराज के निवासी होने के कारण उनका नाम यहां की सूची में शामिल नहीं है।
विज्ञापन
ब्रिजा नगला में 7, सराय मान सिंह में 6, कर्पूरीनगर नौरंगाबाद में 5 और जेएनएमसी में 2 लोग संक्रमित हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया संक्रमित मरीजों को लक्षण के आधार पर कोविड-19 हॉस्पिटल या होम आइसोलेट किया जा रहा है। परिजनों को होम क्वारंटीन कर नमूना लिया जा रहा है।
कोल तहसील में 74 जांच, 9 धनात्मक निकले
अलीगढ़। कोल तहसील में 74 लोगों की कोरोना जांच कराई गई, जिसमें 9 लोग धनात्मक निकले हैं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम कोल अनिता यादव ने बताया कि आज तहसील में कोरोना की जांच के लिए शिविर का आयोजन किया गया था। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और उनकी पत्नी भी संक्रमित हुई हैं।