{"_id":"651023112d02779af9057375","slug":"two-dead-bodies-found-floating-in-rajwaha-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: रजवाहा में बहते मिले दो शव, 20 से 25 दिन पुराने बताए जा रहे, पानी से फूल चुकी हैं दोनों लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: रजवाहा में बहते मिले दो शव, 20 से 25 दिन पुराने बताए जा रहे, पानी से फूल चुकी हैं दोनों लाश
Sun, 24 Sep 2023 05:23 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 24 Sep 2023 05:23 PM IST
सार
दोनों शव अतरौली की ओर से बहते हुए आ रहे थे। कोतवाली निरीक्षक बालेन्द्र सिंह ने बताया कि दोनों शवों में एक शव पुरूष और दूसरा संभावित महिला का है। अनुमानित दोनों शव लगभग 20 से 25 दिन पुराने हैं। पानी में रहने के कारण दोनों बुरी से फूल गये हैं।
विज्ञापन
रजवाहा में मिले शवों को निकलवाते कोतवाली निरीक्षक
- फोटो : स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में कोतवाली छर्रा क्षेत्र के गांव सिखरना खुर्द कलां और भुडिया के बीच से जा रहे रजवाहा में दो बहती हुई क्षत-विक्षत लाशों को देख ग्रामीणों के होश उड़ गये। ग्रामीणों ने थाना कोतवाली छर्रा पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रजवाहा में रविवार की प्रात: लगभग 9:30 बजे ग्रामीणों को अतरौली की ओर से दो शव बहते हुए नजर आए। शवों को देख ग्रामीणों के होश उड़ गये। देखते ही देखते रजवाहा पर ग्रामीण एकत्रित होने लगे। रजवाहा में शवों के बहने की सूचना छर्रा कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली निरीक्षक मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के अथक प्रयासों से दोनों शवों को रजवाहा से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की देर रात्रि को रजवाहा में पानी छोड़ा गया था। इससे पूर्व कई-कई महीनों तक रजवाहा सूखा पड़ा रहता है। दोनों शव अतरौली की ओर से बहते हुए आ रहे थे। कोतवाली निरीक्षक बालेन्द्र सिंह ने बताया कि दोनों शवों में एक शव पुरूष और दूसरा संभावित महिला का है। अनुमानित दोनों शव लगभग 20 से 25 दिन पुराने हैं। पानी में रहने के कारण दोनों बुरी से फूल गये हैं। शवों की शिनाख्त करने के प्रयास जारी है।