{"_id":"6414637184c0ec9c3d061a43","slug":"two-daughters-born-son-not-born-daughter-in-law-injured-by-beating-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दो बेटियां हुईं पैदा, बेटा नहीं हुआ तो मारपीट कर किया बहू को घायल, मायके के बाहर छोड़ गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दो बेटियां हुईं पैदा, बेटा नहीं हुआ तो मारपीट कर किया बहू को घायल, मायके के बाहर छोड़ गए
Fri, 17 Mar 2023 06:26 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 17 Mar 2023 06:26 PM IST
सार
शादी के बाद दो बेटियां भी पेंदा हुई, लेकिन कोई बेटा नहीं हुआ। इसी बात को लेकर पति ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर चार दिन पहले मारपीट की और कानों के कुंडल व लोंग छीन ली। महिला को घायल अवस्था में मायके के बाहर छोड़ गये।
विज्ञापन
महिला से मारपीट
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शादी के बाद दो बेटियों का हुआ जन्म, नहीं हुआ बेटा, तो पति ने परिवार वालों के साथ पत्नी को पीटकर घायल कर दिया। महिला को मायके के बाहर छोड़कर चले गए। महिला ने पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
अलीगढ़ में थाना गंगीरी के गांव उदपुर निवासी नीलम देवी पुत्री रामपालसिंह ने बताया कि शादी जिला बुलंदशहर के थाना छतारी के गांव जलालपुर निवासी राहुल के साथ हुई थी। शादी के बाद दो बेटियां भी पेंदा हुई, लेकिन कोई बेटा नहीं हुआ। इसी बात को लेकर पति ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर चार दिन पहले मारपीट की और कानों के कुंडल व लोंग छीन ली।
विज्ञापन
महिला को घायल अवस्था में मायके के बाहर छोड़ गये। घायल अवस्था में महिला अपने पिता के घर पहुंची, तो पिता ने अस्पताल में भर्ती करा कर इलाज कराया। ठीक होने पर शुक्रवार को नीलम देवी ने थाना गंगीरी में अपने पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन