फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two crore rupees were grabbed by showing fake land in Tappal, report filed against 10 people including accountant

Aligarh News: टप्पल में फर्जी जमीन दिखा दो करोड़ हड़पे, लेखपाल सहित 10 पर रिपोर्ट

Thu, 04 Jun 2026 02:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Two crore rupees were grabbed by showing fake land in Tappal, report filed against 10 people including accountant
टप्पल क्षेत्र में फर्जी तरीके से जमीन की खरीद-फरोख्त थम नहीं रही है। धोखाधड़ी के ऐसे ही एक मामले में हरियाणा के जींद के जसबीर से भू माफिया ने दो करोड़ रुपये हड़प लिए। एसएसपी के आदेश पर लेखपाल सहित 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पीड़ित जसबीर ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि वह पलवल-अलीगढ़ मार्ग पर करीब 675 वर्ग गज भूमि खरीदना चाहते थे, उनकी मुलाकात राजू उर्फ राजकुमार से हुई। राजू ने खुद को एक भू-संपदा समूह का संचालक बताया, उसने गांव पीपली क्षेत्र में भूमि दिखाई और उसे अपनी पारिवारिक संपत्ति बताया। आरोप है कि राजू ने प्रभावशाली लोगों का रिश्तेदार बताकर भरोसा दिलाया। बाद में पता चला कि रजिस्ट्री दिखाई गई भूमि से अलग गाटा संख्या की हुई थी। भूमि पर किसी अन्य का कब्जा था और सौदे में कई लोगों की मिलीभगत थी। रिपोर्ट में राजकुमार उर्फ राजू, अनिरुद्ध, गिरिराज सिंह, महेश, पंकज और लेखपाल अरुण तोमर सहित 10 लोग नामजद हैं। इन पर फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी, कूटरचना और आपराधिक षड्यंत्र रचने के आरोप हैं। पीड़ित ने पैसे और जमीन के संबंध में सवाल उठाने पर धमकियां मिलने का भी आरोप लगाया है। थाना पुलिस ने बताया है कि एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed