{"_id":"698f906d7632292d9b048c4e","slug":"two-criminals-who-fled-after-robbing-a-woman-were-caught-one-was-beaten-by-the-people-aligarh-news-c-118-1-ldh1001-101597-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: महिला से लूटपाट कर भागे दो बदमाश दबोचे, एक को लोगों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: महिला से लूटपाट कर भागे दो बदमाश दबोचे, एक को लोगों ने पीटा
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में खेरेश्वर चौराहे के पास शुक्रवार शाम करीब छह बजे एक महिला से कुंडल लूटकर भाग रहे बाइक सवार तीन बदमाशों का कुछ युवकों ने पीछा किया और सूत मिल चौराहे के पास बदमाशों की बाइक फिसल गई और वे गिर पड़े। एक बदमाश तौसीफ को पीछा करने वालों ने दबोचकर पीटना शुरू कर दिया। एक बदमाश अशरफ को चौराहे पर मौजूूद पुलिस कर्मियों ने पकड़ लिया, इनका एक साथी मौके से भाग गया।
पकड़े गए बदमाशों में तौसीफ और अशरफ व मौके से भागा इनका साथी मामूदनगर थाना रोरावर के रहने वाले हैं।घायल तौसीफ को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। लूटपाट की शिकार हुई महिला ऊषा देवी (28) पत्नी शिव सिंह खेरेश्वर चौराहे के पास स्थित गगन कॉलेज के पास रहने वाली हैं। उनके परिजन एक शादी समारोह में गए हुए थे। उन्होंने बताया कि वह किसी काम से घर से बाहर आई थी। इस दौरान बाइक सवार तीन बदमाश उनके पास पहुंचे, एक बदमाश बाइक स्टार्ट किए खड़ा रहा, दो ने उनके कानों से कुंडल झटक लिए और भाग गए। कानों से कुंडल खींचने के कारण महिला भी लहूलुहान हो गई।
सूचना पर पहुंची खेरेश्वर पुलिस चौकी ने दोनों बदमाशों को हिरासत में ले लिया, घायल तौसीफ को पहले जिला अस्पताल लाया गया, वहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। महिला को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाल हेमंत मावी ने बताया कि महिला की ओर से तहरीर प्राप्त हो गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। सीओ धनंजय सिंह ने बताया कि फरार बदमाश की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। घायल बदमाश को उपचार के लिए भर्ती करा दिया है।