फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two Criminal arrested

जीआरपी ने दो अपराधी दबोचे, गैंगेस्टर में जेल भेजा

Fri, 04 Sep 2020 12:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
Two Criminal arrested
थाना जीआरपी पुलिस ने दो शातिर चोर पंकज शुक्ला और सुनील को गिरफ्तार किया। - फोटो : CITY OFFICE
राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) अलीगढ़ ने बृहस्पतिवार को दो शातिर चोरों को दबोचा। उनके खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट में कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया है। इनके पास से 17 मार्च को आम्रपाली एक्सप्रेस में चोरी हुए नेपाल के एक यात्री के सामान व नगदी व सहारनपुर के एक यात्री से चोरी किया सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन

जीआरपी इंस्पेक्टर यशपाल सिंह तोमर के बताया कि अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के क्रम में दो शातिर चोर पंकज शुक्ला पुत्र प्रेमनाथ शुक्ला निवासी केशव नगर, मढियांव, लखनऊ व सुनील पुत्र आशाराम निवासी भटपुरा, बेबर, मैनपुरी को गिरफ्तार किया गया। पंकज शुक्ला व सुनील के ने 17 मार्च 2020 को संदेश तमंग पुत्र लालबहादुर तमंग निवासी काठमांडू, नेपाल के सामान को आम्रपाली एक्सप्रेस के जरनल कोच से चुराया था, जिसमें यात्री का फोन, कपड़े व 19000 रुपये भारतीय व 3200 रुपयेे नेपाल के थे।
विज्ञापन

सामान बरामद कर लिया गया है। साथ ही इन्होंने 11 जुलाई 2020 को ब्रह्मपुत्र मेल से दिल्ली से पश्चिम बंगाल जा रहे नौशाद पुत्र नफीस निवासी अब्दुलहक, देवबंद, सहारनपुर का एक काला बैग चुराया था, जिसमें 2080/- रुपये, 07 कलाई घड़ी एक टैबलेट, एक सोने की अंगूठी व दो अन्य धातु की अंगूठी एक, मोबाइल फोन था। इस सामान को भी बरामद कर लिया गया है। दोनों अपराधियों के खिलाफ चोरी की सुसंगत धाराओं सहित गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed