{"_id":"6771207e8cda281354003b27","slug":"two-cow-smugglers-arrested-in-police-encounter-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पुलिस मुठभेड़ में दो गोकश गिरफ्तार, शेष दो की गिरफ्तारी को दी जा रही दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पुलिस मुठभेड़ में दो गोकश गिरफ्तार, शेष दो की गिरफ्तारी को दी जा रही दबिश
Sun, 29 Dec 2024 03:42 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 29 Dec 2024 03:42 PM IST
सार
खैर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 28 व 29 दिसंबर की रात्रि को पलाचांद में गौकशी की घटना कारित करने वाले वांछित अभियुक्त दानिश पुत्र शाहिद निवासी तकिया कस्बा खैर व समीर उर्फ समी पुत्र सलीम निवासी जंगलगढ़ी कस्बा खैर को पटपर नगला नहर पटरी से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पकड़ा गया गोकश
- फोटो : पुूलिस
विस्तार
खैर के पटपर नगला रोड पर पुलिस मुठभेड़ में दो गोकश गिरफ्तार कर लिए हैं। एक गोकश के पैर में गोली लगी है। बाकी दो साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। दबोचे गए गोकशों से तमंचा, कारतूस, छुरी और बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
अलीगढ़ की खैर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। खैर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 28 व 29 दिसंबर की रात्रि को पलाचांद में गौकशी की घटना कारित करने वाले वांछित अभियुक्त दानिश पुत्र शाहिद निवासी तकिया कस्बा खैर व समीर उर्फ समी पुत्र सलीम निवासी जंगलगढ़ी कस्बा खैर को पटपर नगला नहर पटरी से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस भानेरा पुल पर चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर ने सूचना दी कि जिन अभियुक्तों ने पलाचांद में गोकशी की थी, उनमें से दो अभियुक्त नहर पटरी से होते हुये भानेरा की तरफ आ रहे हैं। पुलिस को एक बाइक आती हुई दिखाई दी, जिसको टॉर्च की रोशनी डालकर रोकने का प्रयास किया। बाइक सवार नहीं रूके, बल्कि पीछे मुड़कर पटपर नगला रोड पर भागने लगे। तभी बाइक फिसलकर गिर गयी। बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति ने तमंचे से पुलिस पर फायर करा दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने भी फायरिंग की। एक अभियुक्त दानिश के पैर में गोली लगी। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में बताया कि दो अन्य साथियों के साथ मिलकर पलाचांद में संरक्षित गोवंश काटा। घायल अभियुक्त को सीएचसी खैर के माध्यम से जिला मलखान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया है। शेष दो साथियों की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही है ।