फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two cattle thieves shot in the leg

मुठभेड़ में सरगना समेत दो पशु चोरों के पैर में लगी गोली

Thu, 08 Jul 2021 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Two cattle thieves shot in the leg
बुधवार को तड़के पहर करीब साढ़े तीन बजे हरदुआगंज पुलिस की माछुआ पुल पर पशु चोरों से मुठभेड़ हुई। इसमें पशु चोर गैंग के सरगना समेत दो पशु चोरों के पैर में गोली लगी है। दोनों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। गैंग सरगना 25 हजार रुपये का इनामी है। वहीं मुठभेड़ के दौरान जंगल की ओर भागे दो अन्य पशु चोरों को भी पकड़ने के साथ पुलिस ने एक मेटाडोर, सात पशु और 27 हजार रुपये पशु चोरों के पास से बरामद किए हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रामवकील सिंह के अनुसार मंगलवार रात 12 बजे से सुबह चार बजे तक चेकिंग की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर तड़के करीब साढ़े तीन बजे वह टीम के साथ मछुआ नहर पुल पर पहुंचे तभी पनैठी की ओर से एक मेटाडोर आती दिखी। रुकने का इशारा करने पर मेटाडोर चालक ने पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। पुलिस टीम ने बैरिकेड को आगे कर दिया। उससे टकराकर मेटाडोर नहर पुल से टकरा गई।
विज्ञापन

इस पर पशु चोराें ने फायरिंग शुरू कर दी। एसओ ने थाने व पुलिस कंट्रोल रूम से पुलिस बल की मांग करते हुए जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की ओर से चार राउंड फायरिंग के बाद चीख-पुकार मचने पर पुलिस ने मेटाडोर के पास पहुंचकर देखा तो दो पशु चोर पैर में गोली लगने से घायल पड़े थे। यह पशु चोर शादाब पुत्र अकील निवासी बिलराम थाना ढोलना जनपद कासगंज तथा ताहिर उर्फ बहरा पुत्र लालची बंजारा निवासी मीरपुर, थाना खुर्जा जनपद बुलंदशहर हैं। पुलिस के अनुसार शादाब 25 हजार का इनामी है। दोनों के पास से 315 बोर के दो तमंचे व कारतूस मिले। वहीं मेटाडोर से कूदकर जंगलों की ओर भागे पशु चोर कल्लू पुत्र दबेदार निवासी मझौला थाना पटियाली जनपद कासगंज व अनुज पुत्र सुभाष उर्फ हवलदार यादव निवासी भारो नगला थाना जैथरा जनपद एटा को भी पीछा कर पुलिस ने पकड़ लिया। टीम में उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed