{"_id":"64b058989a64bc4c700256a3","slug":"two-brothers-shot-a-young-man-in-enmity-aligarh-news-c-109-1-jat1001-120-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: रंजिश में दो भाइयों ने युवक को मारी गोली, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: रंजिश में दो भाइयों ने युवक को मारी गोली, मुकदमा दर्ज
Fri, 14 Jul 2023 01:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 01:33 AM IST
सार
मोहरपाल पुत्र पलटू निवासी कृपालपुर ने बताया कि वह अपने घर के सामने कुर्सी डालकर बैठा था। तभी आरोपी हिमालय अपने बड़े भाई अशोक पुत्र शिवकुमार निवासी मालव के साथ वहां आया और बेटे मुनेश से मारपीट करने लगा। विरोध करने पर हिमालय ने तमंचे से मुनेश के पेट में गोली मार दी।
विज्ञापन
गोली लगने से घायल मुनेश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ में जट्टारी थाना क्षेत्र के गांव कृपालपुर में रंजिश को लेकर बृहस्पतिवार को दो भाइयों ने एक युवक को गोली मार दी। घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर, ग्रामीण घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं।
विज्ञापन
मोहरपाल पुत्र पलटू निवासी कृपालपुर ने बताया कि वह अपने घर के सामने कुर्सी डालकर बैठा था। तभी आरोपी हिमालय अपने बड़े भाई अशोक पुत्र शिवकुमार निवासी मालव के साथ वहां आया और बेटे मुनेश से मारपीट करने लगा। विरोध करने पर हिमालय ने तमंचे से मुनेश के पेट में गोली मार दी। उसके बाद दोनों फरार हो गए।
विज्ञापन
इससे पूर्व में भी आरोपी का किसी बात को लेकर विवाद हो चुका है। घायल को उपचार के लिए जेवर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हिमालय व अशोक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन