{"_id":"607c8e0a8ebc3e8d3071bad8","slug":"two-brothers-died-in-road-accident-harduaganj-news-ali2613955187","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर ममेरे-फुफेरे भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलकर ममेरे-फुफेरे भाई की मौत
विज्ञापन
मृतक प्रमोद का फाइल फोटो।
- फोटो : HARDUAGANJ
हरदुआगंज अनाज मंडी के गेहूं क्रय केंद्र से गेहूं लादकर निकल रहे ट्रक ने दो मजदूरों को कुचल दिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। हादसा होते ही दोनों की चीख निकली तो सुनकर अन्य मजदूर दौड़कर पहुंचे। वहीं ट्रक को छोड़कर चालक भाग निकला। सूचना पर पहुंचे परिवार वालों का विलाप सुनकर मजदूरों के आंसू छलक पड़े। मृत युवक ममेरे-फुफेरे भाई थे।
अलीगढ़ शहर के थाना गांधीपार्क क्षेत्र के गांव भदेसी निवासी महताब सिंह के अनुसार उनका 22 वर्षीय पुत्र सचिन और साले फौरन सिंह का 23 वर्षीय पुत्र प्रमोद निवासी खुटीपुरी थाना मुरसान जनपद हाथरस साथ में मजदूरी करते थे।
एक हफ्ते से वह हरदुआगंज मंडी में जय बांके बिहारी ट्रेडर्स के यहां मजदूरी कर रहे थे। शनिवार देर रात करीब 12 बजे काम समाप्त कर वह बातें कर रहे थे तभी गेहूं लादकर निकल रहे ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। पोस्टमार्टम के बाद रविवार की दोपहर परिवार वालों को शव सुपुर्द कर दिए गए।
विज्ञापन
सचिन के बडे़ भाई सुखवीर सिंह ने बताया कि वह तीन भाई थे। सचिन दूसरे नंबर का था। पांच माह पहले छह दिसंबर को ही सचिन की शादी हुई थी। मामा का बेटा प्रमोद चार भाइयों में सबसे बड़ा था। दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी। साथ काम मिलने पर ही वह जाते थे। दोनों का अंतिम संस्कार भी एक साथ एक स्थान पर किया गया। महताब सिंह की तहरीर पर ट्रक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई है।

मृतक सचिन का फाइल फोटो।- फोटो : HARDUAGANJ

युवक की मौत पर विलाप करते परिजन। - फोटो : HARDUAGANJ