फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two black fungus patients found in the district, stirred up

जिले में ब्लैक फंगस के दो मरीज मिले, हड़कंप

Wed, 19 May 2021 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Two black fungus patients found in the district, stirred up
ब्लैक फंगस ने अलीगढ़ में दस्तक दे दी है। दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय व एक निजी अस्पताल में ब्लैक फंगस के दो संदिग्ध मरीज मिले हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। सीएमओ ने इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के बीच ब्लैक फंगस की दस्तक से सनसनी मची हुई है। पड़ोसी जिले मथुरा में इस बीमारी के तीन मामले मिलने के बाद अलीगढ़ में भी इस बीमारी के मामले आने की आशंका जताई जा रही थी। इसी बीच कुछ केस मिलने की चर्चा उठी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने हर बार नकार दिया।
विज्ञापन

लेकिन मंगलवार को यहां भी ब्लैक फंगस बीमारी ने दस्तक दे ही दी। पंडित दीनदयाल चिकित्सालय में भर्ती एक 40 वर्षीय व्यक्ति में ब्लैक फंगस के लक्षण मिले हैं। वही विद्या नगर स्थित एक क्लीनिक में 72 वर्षीय बुजुर्ग में भी इस बीमारी के लक्षण पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे उपचार के लिए धनीपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएमओ डॉ. बीपी कल्याणी ने स्वीकार किया कि दीन दयाल अस्पताल व एक निजी अस्पताल में 2 ब्लैक फंगस के संदिग्ध मरीज मिले हैं। इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed